राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 02 दिसंबर 2022: काम पर फोकस बढ़ाने की है जरूरत, बेवजह परेशान होकर नहीं कोई लाभ

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 2, 2022, 08:56 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 02 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: आपकी मेहनत हर सूरत में सफल होती है। लेकिन खुली आंखों से सपने देखना भी ठीक नहीं। क्योंकि कोई भी चीज रातों रात नहीं बदलने वाली है। आपको इंतजार और मेहनत तो करते ही रहना पड़ेगा। तभी सही माीयने में जीवन में मुकाम हासिल कर पाएंगे।

Image

Vrishabh Rashifal 02 December 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 02 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – हर तरह से लाभ है जिसके लिए आपकी मेहनत कारगर हुई है। आपने अपने व्यवहार को भी बदला है और लोगों से तालमेल बनाने की भी कोशिश की है और इन सारी अच्छाइयों का असर यह हुआ है की आप अपनी समृद्धि को बनाने में और बढ़ाने में कामयाब हुए हैं।

क्या करें – जब भी लाभ भरी परिस्थितियाँ बनती हैं तो इंसान का भरोसा जगता है। आप भी उसी भरोसे से अपनों की मदद करना चाह रहे हैं। रिश्तों को संभालने में भी यही प्रयास काम आएगा और आपका लोगों से तालमेल भी बढ़ता चला जाएगा।

क्या न करें – कोई ऐसे सपने न देखें जिसके चलते आप रातों रात कोई बड़ा बदलाव करना चाहें क्योंकि ऐसे सपने उम्मीदों से भरे हुए होते हैं। अपने मन में ऐसी उम्मीदें न बढ़ायें जिन्हें अंजाम देने के लिए आपको कोई खतरा मोल लेना पड़े। सिर्फ तकदीर के भरोसे न चलते चले जाएँ। तकदीर में अपनी कोशिशों को भी शामिल कर लें।

धन दौलत – पैसे की स्तिथि बेहतर हुई है जिसमें हालात ने भी मदद की है और आपकी मेहनत ने भी अपना पूरा योगदान दिया है, जब यह दोनों चीजें मिल जाएँ तो बड़ी उपलब्धियों के द्वार खुल जाते हैं और इस समय की अच्छाई यह है की आपको अपनों का सहयोग भी मिला हुआ है जो आपकी हर तरह से मदद करता चला जाए।

तकदीर और भाग्य – तकदीर को आजमाने का प्रयास न करें। अगर सबकुछ ठीक भी लग रहा है तो भी उसके पीछे बढ़ते हुए खर्चे और नुकसान का दबाव हो सकता है और इस समय की परेशानी यह है की आपको उस रास्ते की जानकारी नहीं है जिस रास्ते पर आप चलना चाह रहे हैं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article