राशिफल

आज का वृषभ राशिफल, 01 दिसंबर 2022: काम और कारोबार में मिलेगा लाभ, जानें अन्य मामलों में कैसा रहेगा हाल

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:18 AM IST

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 01 December, Taurus Horoscope Today in Hindi: काम और कारोबार की स्थिति काफी अच्छी बनी हुई है। इसके पीछे वजह भी आपकी खुद की की हुई मेहनत ही हैं। आपकी अच्छाई और लोगों के सहयोग से आपकी प्रेरणा भी जागी हुई है। जो चीजों को और अच्छे से सुधारने मे मदद करता है।

Image

Vrishabh Rashifal 01 December 2022

Aaj Ka Vrishabh Rashifal 01 December 2022, Taurus Horoscope Today in Hindi: वृषभ (Taurus) – काम और कारोबार की अच्छाई को आप इस रूप से समझ पा रहे हैं क्योंकि उससे आपको लगातार लाभ बना हुआ है पर उस अच्छाई के पीछे आपकी मेहनत भी छुपी हुई है जिसका पूरा फायदा उठाया जा सकता है। लोगों से मिलते हुए सहयोग से भी आपकी प्रेरणा जगी रहेगी।

क्या करें – अपने हालात को संभाले रखने के लिए तकदीर ने आपकी पूरी मदद की है पर ऐसे में लापरवाही से फैसले करने से बचना होगा। धन आगमन ठीक है पर अगर पैसा कहीं फँसता चला जाए तो मुश्किलें भी पैदा हो सकती हैं।

क्या न करें – अगर अपने हालात को पूरी तरह से समझना चाह रहे हैं तो कामकाज के प्रति अपनी कोशिशों को कम न होने दें क्योंकि लगातार झूंझते चले जाने से ही आप अपने भविष्य को सुनिश्चित कर पाएंगे और आपकी ओर से कोई कमी नहीं रहेगी।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और उसका अच्छा फल भी जरूर मिलेगा पर मेहनत के रास्ते पर चलते हुए आपको अपनी पढ़ाई लिखाई की ओर भी ध्यान देना होगा। रिश्तों का सुख बनाए रखना अच्छी बात है पर इस समय की प्राथमिकता अपनी मेहनत से अपने भविष्य को बनाने की होनी चाहिए।

प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता ऐसा है जिसमें आपका मन अटका हुआ है और अपनों की सहमति प्राप्त करने के लिए भी आपने बहुत सारे प्रयत्न किए हैं जिसका अच्छा फल आपको अपनों के समर्थन के रूप में मिल रहा है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article