Aaj Ka Kumbh Rashifal 1 December 2022, Aquarius Horoscope Today in Hindi: कुम्भ (Aquarius) – मन में बिठाई हुई परेशानियों को दूर करने का समय है। कभी कभी हम कुछ ज्यादा सोचकर अपनी परेशानियों को बुलावा देते चले जाते हैं पर अपनी गलतियों का आभास ही नहीं होता और जब तक समझ आती है तब तक बहुत बड़ा नुकसान हो चुका होता है, इसलिए पहले ही कदम पर इन कमियों को दूर कर देने की जरूरत है। किसी भी मतभेद का बुरा असर इस रूप से न पड़ने दें की आप ही का नुकसान होता चला जाए।
क्या करें – आर्थिक स्तिथि ठीक है पर उसे संभाले रखना मुश्किल होता चला जा रहा है क्योंकि आपके काम और कारोबार से जुड़ी जरूरतें भी बढ़ रही हैं इसलिए आपको अपने पैसे को सही दिशा में लगाने की जरूरत पड़ सकती है ताकि आप अपनी प्राथमिकताओं को भी समझें और किसी भी तरह के नुकसान से भी बचे रहें।
क्या न करें – अपनी सेहत को भी नज़रअंदाज़ बिल्कुल न करें क्योंकि सेहत बिगड़ जाए तो उसका बुरा असर जिंदगी के विभिन्न पहलुओं पर पड़ सकता है इसलिए ऐसा न सोचते चले जाएँ की आप ही सही हैं क्योंकि यह समय ही ऐसा है जो आपकी कमियों को भी दर्शा रहा है इसलिए किसी भी तरह की गलती करते चले जाना ठीक नहीं है।
रिश्तेनाते – घर परिवार में रिश्तों को संभाले रखना होगा और काम और कारोबार में भी उनके सहयोग की और उनकी मदद की जरूरत पड़ेगी। कामकाज के प्रति आपकी व्यवहारिकता बनी रहेगी तो रिश्ते भी आपकी इस अच्छाई की सरहाना करेंगे की आपने अपनी प्राथमिकताओं को समझा है और संभाला है।
रुकावटें और चुनौतियाँ – रोजमर्रा की रुकावटें हो सकती हैं जिसके लिए आपको अपने काम और कारोबार में नियमित हो जाने की जरूरत पड़ेगी। अच्छाई यह है की आप अपनी सूझबूझ को अपने कामकाज में लगा पा रहे हैं जिसमें अपने ज्ञान और अपनी जानकारी को बनाए रखने में भी मदद मिलती चली जाएगी।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
