Aaj Ka Tula Rashifal 01 December 2022, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra) – रिश्तों के प्रति आप अपनी प्राथमिकता बनाए हुए हैं पर लोगों से उलझन पैदा होती चली जा रही है। अगर विचार नहीं मिलेंगे तो उसका एक कारण यह भी होगा की विचार विमर्श को आपने ठीक से संभाला नहीं है।
क्या करें – घर परिवार में अपनों की अच्छाई को भली भांति समझने की जरूरत पड़ेगी पर ऐसा करते हुए आपको रिश्तों से जुड़ी चुनौतियों को भी संभालना पड़ेगा और किसी भी तरह की बहस में भी पड़ते चले जाने से बचना होगा और साथ ही साथ इस बात को समझ लें की अगर आप अपने विचारों को सख्त बनाएंगे तो आप ही की मुश्किलें बढ़ेंगी।
क्या न करें – काम और कारोबार को संभालने में किसी भी तरह की गलती न करें। कुछ नया सीखने का अगर मौका मिल रहा है तो उसे भी हाथ से जाने न दें। इस वजह से भी अपनी कोशिशों को दिशाहीन न बनाते चले जाएँ।
काम और कारोबार - काम और कारोबार के क्षेत्र में अगर विचार नहीं मिलेंगे तो मुश्किलें पैदा होंगी इसलिए अपने सख्त होते हुए विचारों को भी संभालना पड़ेगा। आपके व्यवहार में भी इस समय कुछ ऐसी तेजी आ रही है जिसका बुरा असर आपके काम और कारोबार पर पड़ सकता है।
खर्चे और नुकसान – रोजमर्रा के खर्चों को संभाले रखने की जरूरत है और उसके लिए आपको बहुत सारी सूझबूझ बनाए रखने की भी आवश्यकता है। खर्चों और नुकसान से बचना है तो अपनी रोजमर्रा की रुकावटों को भी संभालते चले जाने का प्रयास करना होगा।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
