राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 01 दिसंबर 2022: नकारात्मक विचारों को करें दूर, आपके व्यक्तित्व पर पड़ सकता है बुरा असर

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:19 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal ​01 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: आपकी मानसिकता दिन व दिन शख्त होते चली जा रही है, जो कहीं न कहीं आपके पर्सनैलिटी को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। लोगों के साथ इसलिए आपका तालमेल भी गड़बड़ा सकता है। ऐसे में आपको क्या करना चाहिए आइए जानते हैं।

Image

Kark Rashifal 01 December 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 01 December 2022, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – मन कई चीजों को लेकर परेशान है पर फिर भी उम्मीद है की सबकुछ ठीक हो जाएगा पर सबकुछ ठीक करने के लिए आपको बहुत सारी चीजों को अभी भी संभालना पड़ेगा। अगर लोगों की ही गलती निकालते चले जाएंगे तो लोगों से उलझन तो बढ़ेगी ही, ऐसे में सबकुछ कैसे ठीक होगा।

क्या करें – लोगों का सहयोग मिलेगा तो हालात को संभालने में मदद भी मिलेगी तब जाकर तकदीर आपका पूरा साथ निभाएगी इसलिए लोगों से हर तरह का तालमेल बनाए रखने की जरूरत पड़ेगी। पर ऐसा करने के लिए आपको अपने मन में बिठाई हुई नकारात्मकता को भी हटाना ही पड़ेगा।

क्या न करें – अपनी मानसिकता को इस वजह से न बिगाड़ें की आप को कुछ भी अच्छा ही नहीं लग रहा और अगर ध्यानपूर्वक देखें तो बहुत कुछ आपके हित में ही बना हुआ है पर आप अपनी कमियों को नहीं देख रहे और लोगों की कमियों को उजागर करने का प्रयास कर रहे हैं। यही ठीक नहीं है।

शख्सियत – अपनी शख्सियत में नकारात्मकता बढ़ाते चले जाना ठीक नहीं है। अपनी छवि को बेहतर करने के लिए लोगों की नज़रों में आपका कद बढ़ जाना चाहिए इसलिए आपको अपने अंदर बहुत सारे परिवर्तन लाने होंगे।

मेहनत – मेहनत का रास्ता बनाए रखने के लिए आपको कुछ पढ़ना भी पड़ेगा और कुछ सीखना भी पड़ेगा पर आपका मन कहीं और ही भटक रहा है। अपने सपनों को साकार करने के लिए आपकों मेहनत का रास्ता तो अपनाना ही पड़ेगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article