राशिफल

आज का धनु राशिफल, 01 दिसंबर 2022: फंस सकते हैं चुन्नौतियों के जंजाल में, पहले ही जान लें उभरने के उपाय

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:08 AM IST

Aaj Ka Dhanu Rashifal 01 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: रुकावटें आपके मन में बिठाई हुई परेशानी है। जो आप खूद में सुधार लाकर दूर कर सकते हैं। सबसे पहले तो आप अपने मन में बिठाए हुए तरह- रह के भ्रम को हटा दें और मेहनत की ओर ध्यान दें। तभी जाकर जिंदगी में कुछ अच्छा हासिल कर पाएंगे।

Image

Dhanu Rashifal 01 December 2022

Aaj Ka Dhanu Rashifal 01 December 2022, Sagittarius Horoscope Today in Hindi: धनु (Sagittarius) – आपकी कोशिशें बनी रहेंगी तो घर परिवार की खुशियों को बनाए रखना भी आसान हो जाएगा। आपके अंदर मेहनत करने का जज्बा भी है जिसके चलते आपका भरोसा जगा हुआ है।

क्या करें – अपनों के प्रति हर तरह से मददगार बने रहें और अगर कोई पैसे से जुड़े दबाव बन रहे हैं तो अपने मूँह पर ताला लगा दें ताकि रिश्तों को संभाले रखने में भी मदद मिलती चली जाए।

क्या न करें – मन को उचाट बिल्कुल न करें क्योंकि ऐसा करने से आपकी कोशिशों पर भी बुरा असर पड़ सकता है। अपनी मेहनत की दिशा बनाए रखने में कोई ऐसी कमी न रखें जिसके चलते आपके रोजमर्रा के दबाव बढ़े रहें।

रुकावटें और चुनौतियाँ – रुकावटें आपने अपने मन में बिठा रखी हैं जिसका कोई अपना वजूद नहीं है इसलिए मन में बिठाए हुए हर तरह के भ्रम को हटा दें और अपनी मेहनत की दिशा को बेहतर कर लें तभी जाकर जिंदगी की तस्वीर साफ नजर आएगी।

काम और कारोबार – काम और कारोबार को स्थिरता प्रदान करनी होगी और इस वजह से अपनी आर्थिक स्तिथि को भी संभाले रखने का प्रयास करना होगा। किसी भी तरह का खतरा मोल लेंगे तो उसका बुरा असर आपके काम और कारोबार पर भी पड़ सकता है और इसी बात को संभालते चले जाना होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article