राशिफल

आज का कन्या राशिफल, 01 दिसंबर 2022: पैसे के लेन देन में आ सकती हैं दिक्कतें, रहें सतर्क

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:11 AM IST

Aaj Ka Kanya Rashifal 01 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi: आज का दिन आपके लिए कठिनाईयों से भरा रह सकता है। पैसे की लेनदेन में दिक्कतें हो सकती है। लेकिन अच्छी बात यह है कि आपके मुश्किल घड़ी में लोगों का सहयोग मिलता रहेगा। जो आपकी हिम्मत बनें रहेंगे।

Image

Kanya Rashifal 01 December 2022

Aaj Ka Kanya Rashifal 01 December 2022, Virgo Horoscope Today in Hindi:कन्या (Virgo) – पैसे के लेनदेन में अगर कोई मुश्किल आएगी तो अपनों का सहयोग लेना पड़ सकता है पर सहयोग मिलने के बावजूद भी आपका मन परेशान ही रहेगा क्योंकि मन में बिठाई हुई उलझन का बुरा असर आपके रिश्तों पर भी पड़ सकता है।

क्या करें – घर परिवार में रिश्तों को संभाले रखने का प्रयास करना होगा जिसके लिए आपको अपनों की जरूरतों को भी समझना पड़ेगा। अपनी मेहनत को भी इस रूप से बनाए रखना होगा जिसमें आप लोगों के प्रति अपने नजरिए को बेहतर करते चले जाएँ।

क्या न करें – पैसे से जुड़ा कोई ऐसा फैसला न करें जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाता चला जाए। वैसे भी पैसे से जुड़े किसी मतभेद में बिल्कुल न पड़ें। गलतफहमियाँ पैदा हो जाएँ तो किसी भी चीज को संभालना आसान नहीं होता।

काम और कारोबार – कामकाज की स्तिथि को संभाले रखने के लिए आपकी मेहनत भी काम आएगी और आपकी बेहतर होती हुई जानकारी से भी फायदा होगा। कुछ सीखने का और कुछ समझने का समय है जिसके चलते आपकी सूझबूझ में और ज्यादा सुधार होता चला जाएगा, इसलिए काम और कारोबार के क्षेत्र में लोगों का सहयोग बनाए रखना बहुत जरूरी होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article