राशिफल

आज का मीन राशिफल, 1 दिसंबर 2022: रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:15 AM IST

Aaj Ka Meen Rashifal 1 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को इस वजह से न बिगाड़ते चले जाएँ की आप का मन कहीं भटक रहा है इसलिए अपने भटकते हुए मन को थाम लें और थोड़ा सा शांत हो जाने की कोशिश कर लें ताकि आपकी ओर से किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए।

Image

आज का मीन राशिफल, 1 दिसंबर 2022

Aaj Ka Meen Rashifal 1 December 2022, Pisces Horoscope Today in Hindi: मीन (Pisces) – इच्छाएं बढ़ेंगी तो मन परेशान रहेगा जबकि यह समय आपके भरोसे को बेहतर कर सकता है। आपको अपनी सोच को थोड़ा सा बदलने की जरूरत पड़ेगी ताकि आप रिश्तों की अच्छाई को भी समझ सकें पर अपनी प्राथमिकताओं को भी साथ ही साथ संभालते चले जाएँ। अपना आत्मसमान बनाए रखना इस समय बहुत जरूरी होगा।

क्या करें – पैसे से आपको हर तरह की मदद मिल रही है जिसके चलते आपकी शख्सियत में भी सुधार होता चला जा रहा है। लोग भी इस बात की सरहाना कर रहे हैं की आप ने अपने हालात को किस कद्र संभाला है और सफलता प्राप्त की है।

क्या न करें – किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को इस वजह से न बिगाड़ते चले जाएँ की आप का मन कहीं भटक रहा है इसलिए अपने भटकते हुए मन को थाम लें और थोड़ा सा शांत हो जाने की कोशिश कर लें ताकि आपकी ओर से किसी भी तरह की गलती न होती चली जाए।

मेहनत – मेहनत करने का समय है और हालात भी इसमें आपकी मदद करेंगे पर आपको अपने मन में बिठाई हुई हर तरह की घबराहट को दूर कर देना होगा। थोड़ा सा नियमित हो जाने से ही आपकी मेहनत में निखार आएगा जो अच्छे नतीजे दे पाए।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखना बहुत जरूरी है पर अपने बच्चों की जरूरतों को बेहतर तरीके से समझना होगा और अगर वो पढ़ाई के लिए या कामकाज के लिए आपसे दूर हैं तो उनकी प्राथमिकताओं को समझने की भी कोशिश करनी होगी।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article