राशिफल

आज का मकर राशिफल, 1 दिसंबर 2022: आज वाद-विवाद से रहें दूर, नहीं तो रहेंगे परेशान

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:15 AM IST

Aaj Ka Makar Rashifal 1 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: क्या न करें – लोगों से किसी भी तरह की बहस में बिल्कुल न पड़ें इसलिए किसी भी विचार विमर्श में खुद को सही साबित करने का प्रयास बिल्कुल न करें। जो कुछ संभला हुआ है उसे भी कमजोर करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।

Image

आज का मकर राशिफल, 1 दिसंबर 2022

Aaj Ka Makar Rashifal 1 December 2022, Capricorn Horoscope Today in Hindi: मकर (Capricorn) – लोगों का सहयोग मिलेगा तो आपकी प्रेरणा जगेगी और आप कुछ बेहतर कर पाएंगे। उसमें आपकी मेहनत भी शामिल है और आपके बेहतर होते हुए विकल्प भी आपके लिए नए रास्ते खोल सकते हैं।

क्या करें – अपना भरोसा भी जगाए रखें और अपनी कोशिशों को भी बढ़ाए रखें। इसी अच्छाई का अच्छा असर यह होगा की आप लोगों को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और उनका सहयोग ले पाएंगे। ज़िंदगी ऐसे अच्छे मौके कभी कभी ही देती है।

क्या न करें – लोगों से किसी भी तरह की बहस में बिल्कुल न पड़ें इसलिए किसी भी विचार विमर्श में खुद को सही साबित करने का प्रयास बिल्कुल न करें। जो कुछ संभला हुआ है उसे भी कमजोर करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।

रिश्तेनाते – रिश्तों की अच्छाई को बनाए रखने के लिए लोगों के प्रति अपना मन साफ करना होगा और किसी भी विचार विमर्श में बहुत सारी सहजता भी अपनाए रखनी होगी। अपने अंदर थोड़ा सा लचीलापन लाने से भी यह सबकुछ आसानी से संभव होता चला जाएगा।

तकदीर और भाग्य – तकदीर ने आपकी आर्थिक स्तिथि को बेहतर करने में पूरा योगदान दिया है और उसी के चलते आप अपनों की हर तरह की जरूरतों को भी पूरा कर पा रहे हैं। आपके बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद बना रहे इस समय वही जरूरी है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article