राशिफल

आज का सिंह राशिफल, 01 दिसंबर 2022: खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, सेविंग पर ध्यान देने की जरुरत

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Dec 1, 2022, 09:10 AM IST

Aaj Ka Singh Rashifal 01 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: इन दिनों खर्चे काफी बढ़े हुए हैं। और दिक्कत वाली बात यह है कि आप उन्हें संभाल नहीं पा रहे। अपनी आमदनी के हिसाब से आर्थिक स्तिथि को सही दिशा देनी होगी। ऐसे जगह निवेश से बचना होगा जो बर्बादी का कारण बन सकता है।

Image

Singh Rashifal 01 December 2022

Aaj Ka Singh Rashifal 01 December 2022, Leo Horoscope Today in Hindi: सिंह (Leo) – लोगों से तालमेल बढ़ाने का मन बहुत है पर आपको अपने आसपास बहुत सारी चुनौतियाँ नजर आ रही हैं। आपकी कोशिशों के बावजूद लोग आपसे जुड़ नहीं पा रहे और आपको हर कदम पर रुकावटें ही नजर आ रही हैं।

क्या करें – रुकावटों का एक बड़ा कारण यह है की लोगों के विचार बहुत सख्त हैं और आपको इसी बात को सुधारने का प्रयास करना होगा। जितना लोगों की जरूरतों को समझेंगे और पूरा करेंगे उतना ही आपको सफलता मिलती चली जाएगी। कोशिश करके देखिए सबकुछ संभला रहेगा।

क्या न करें – लोगों की तरफदारी जरूर करें पर ऐसे में अपना नुकसान न करते चले जाएँ। जल्दबाज़ी में लिए गए फैसले भी गलत हो सकते हैं और इस समय जरूरत से ज्यादा उदारवादी होते चले जाना भी ठीक नहीं है।

खर्चे और नुकसान – खर्चे बढ़े हुए हैं और आप उन्हें संभाल नहीं पा रहे। अपनी आर्थिक स्तिथि को सही दिशा देनी होगी और किसी निवेश के बारे में सोचना होगा ताकि आपका पैसा कहीं लग जाए और बर्बाद न होता चला जाए।

धन दौलत – पैसे से जुड़ी योजना बनानी होगी और सही योजना बनाने के लिए आपको अपने पैसे को काम और कारोबार के संदर्भ में भी देखने की जरूरत पड़ेगी। कारोबार में भी पैसा लग सकता है इसलिए आपको कामकाज के प्रति ज्यादा तवज्जो देने की जरूरत पड़ सकती है।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article