Aaj Ka Mithun Rashifal 01 December 2022, Gemini Horoscope Today in Hindi: मिथुन (Gemini) – अपने हालात को आप सुकून भरी नजर से देख रहे हैं और यही वजह है की आपको लोगों से मिलते हुए सहयोग का भी आभास है। अपने काम और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए भी आप कई तरह के अच्छे विकल्प टटोल रहे हैं।
क्या करें – कामकाज से जुड़ी चुनौतियों को भी समझें ताकि उन्हें समय रहते दूर किया जा सके। एक एक कदम आगे बढ़ाते हुए आप अपने काम और कारोबार को सुदृढ़ करते चले जाएंगे जिसके चलते आपका भरोसा भी बढ़ेगा पर इस समय की चुनौतियों को समझकर ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने होंगे।
क्या न करें – अपनी आर्थिक स्तिथि को इस रूप से चलाने की कोशिश न करें की सबकुछ अपने आप संभल जाएगा क्योंकि ऐसा होने वाला नहीं है। अपनी आमदनी को संभाले रखने के लिए कई तरह की मुश्किलें पेश आ सकती हैं इसलिए पैसे के लेनदेन से जुड़ी कोई गलती करते चले जाना इस समय ठीक नहीं है।
धन दौलत – आर्थिक स्तिथि मध्यम है पर उसे बेहतर किया जा सकता है और उसका रास्ता आपकी बचत को बढ़ाने से बन पाएगा और आपकी समृद्धि बढ़ेगी पर ऐसा करते हुए आपको अपने रोजमर्रा के खर्चों पर और नुकसान पर एक नजर तो रखनी ही पड़ेगी।
रिश्तेनाते – रिश्तों में किसी भी तरह के तकरार से बचना होगा। उसका एक बड़ा कारण यह है की लोगों के विचार बहुत सख्त हो सकते हैं और आपको उनसे मिलते हुए दबाव को भी झेलना पड़ सकता है पर रिश्तों को संभालने के लिए कभी-कभी समझौता भी करना ही पड़ता है।
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
