राशिफल

आज का कर्क राशिफल, 01 जनवरी 2023: हालात का मिलेगा साथ, पर कामकाज में रहेगी अस्थिरता

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 1, 2023, 10:53 AM IST

Aaj Ka Kark Rashifal 01 January 2023, Cancer Horoscope Today in Hindi: नए साल के पहले दिन से ही आपकी तकदीर आपके साथ बनी रहेगी। हालात पहले की अपेक्षा काफी अच्छे होते चले जाएंगे। किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा और हर सूरत में आपकी परेशानी दूर हो जाएगी।

Image

Kark Rashifal , 01 January 2022

Aaj Ka Kark Rashifal 01 January 2023, Cancer Horoscope Today in Hindi: कर्क (Cancer) – काम और कारोबार के क्षेत्र में फरवरी 2023 से आपके लिए कुछ चुनौतियाँ बढ़ सकती हैं क्योंकि लोगों से आपको शायद उस तरह का सहयोग न मिल पाए जैसी आप उम्मीद लगा रहे हैं।

तकदीर और किस्मत- तकदीर आपका पूरी तरह से साथ निभा रही है और मई 2023 से आगे हालात भी आपका पूरा साथ निभाएंगे पर आपको किसी भी तरह के मतभेद से बचना होगा। जनवरी फरवरी में काम से लाभ बना हुआ है और कोई कमी नहीं है पर मार्च अप्रैल 2023 में कामकाज में स्थिरता बनाए रखने की जरूरत है ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके।

मेहनत और लगन- मई जून 2023 में काम के प्रति अपनी लगन को बढ़ाना होगा तभी जाकर जून से अगस्त 2023 में आपको काम से पूरा लाभ मिल पाएगा। सितंबर 2023 में आपकी मेहनत भी जगेगी और अपनी मेहनत की वजह से आप कामकाज को बढ़ावा भी दे पाएंगे। यही वजह है की अक्टूबर नवंबर 2023 में भी ज़िदगी का सुकून आपके लिए हर तरह से बना रहेगा। नवंबर दिसम्बर 2023 बेहतरीन समय है जिसमें आप बहुत कुछ सीख भी पाएं और काम के प्रदर्शन को लेकर बहुत कुछ कर भी पाएं। इस मार्गदर्शन से चलने से फायदा जरूर होगा।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article