राशिफल

आज का तुला राशिफल, 1 जनवरी 2023: फिजुल उलझनें न बढाए, काम-काज के लिहाज से समय अच्छा रहेगा

  • Authored by: दीपक कपूर
  • Updated Jan 1, 2023, 10:55 AM IST

Aaj Ka Tula Rashifal 1 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला राशि के जातकों के लिए नया साल मिला जुला रह सकता है। काम काज की दृष्टि से भाग्य आपके साथ बना हुआ रहेगा, हालांकि उतार चढ़ाव आते रहेंगे, जिन्हें आपको अपनी सूझबूझ से पार करने की जरूरत होगी।

Image

तुला राशिफल, 1 जनवरी

Aaj Ka Tula Rashifal 1 January 2023, Libra Horoscope Today in Hindi: तुला (Libra)काम और कारोबार के क्षेत्र में तुला राशि वालों के लिए अच्छे समय की शुरुआत हो रही है। अभी भी कामकाज को लेकर आपके मन में सुकून है पर आने वाला साल आपको बहुत कुछ सिखाएगा और आपके ज्ञान और जानकारी में इजाफा करने में आपको मदद मिलती चली जाएगी। फरवरी 2023 से ही ऐसे हालात बनेंगे जिसके चलते आपकी शख्सियत में निखार आता चला जाए और इस चीज का अच्छा असर काम और कारोबार में और काम से जुड़े लाभ में आपको नजर आना शुरू हो जायेगा। जनवरी से मार्च 2023 में आपको किसी से भी उलझते चले जाने से बचना होगा और अप्रैल 2023 से दिसम्बर 2023 में आपकी मेहनत भी रंग लाएगी और लोगों का सहयोग भी आपको हर तरह से मिलता चला जाएगा। मार्च और अप्रैल 2023 कामकाज के क्षेत्र में इसलिए अच्छा है क्योंकि आपके सामने कई तरह की अच्छी संभावनाएं उभरकर आ सकती हैं पर मई जून 2023 में आपको ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। यह और बात है की जुलाई अगस्त 2023 में आपको हर तरह का लाभ मिलेगा जो आपकी समृद्धि को बढ़ाये और आपकी खुशियों में इजाफा करता चला जाए। सितंबर 2023 में किसी भी तरह के बदलाव से बचना होगा ताकि कोई नुकसान न हो जाए, इसलिए बहुत सारे मिलेजुले योग हैं जिसमें आपको अपने लिए अच्छाइयों को बटोरना है ताकि आप अपने भविष्य को बेहतर तरीके से बना पाएं।

आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|

दीपक कपूर
दीपक कपूरauthor

दीपक कपूर प्रश्न कुंडली के प्रखर विद्वान और ज्योतिष के नामचीन हस्ती हैं। इनके पास ज्योतिष का 30 वर्षों से ज्यादा का विशाल अनुभव है। दीपक कपूर बीते 25 वर्षों से ज्योतिष की शिक्षा दे रहे हैं। ज्योतिष पर लिखीं गईं इनकी चार किताबें बेस्ट सेलर बनी हैं। फिलहाल वह टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े हैं और राशिफल कार्यक्रम के जरिए विभिन्न राशिफल पर प्रकाश डालते हैं और कॉलर्स को ज्योतिषीय समाधान बताते हैं ।

और पढ़ें
End of Article