टेक एंड गैजेट्स

Airtel ने खोला खजाना, ग्राहकों को फ्री में YouTube Premium, साथ में 30GB एक्स्ट्रा डेटा

एयरटेल ने एक बार फिर से अपने ग्राहकों के लिए खजाना खोल दिया है। कंपनी ने यूजर्स के लिए एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसके साथ YouTube Premium फ्री में मिल रहा है और साथ में 30GB एक्स्ट्रा डेटा के साथ कई प्रीमियम सुविधाएं भी मिल रही हैं।

Image

Airtel ऐप से कैसे क्लेम करें YouTube Premium?

Airtel ने अपने प्रीपेड यूजर्स के लिए एक नया एंटरटेनमेंट ऑफर पेश किया है। कंपनी के 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप प्लान के जरिए अब यूजर्स YouTube Premium का फायदा उठा सकेंगे। इस ऑफर में बिना विज्ञापन के YouTube वीडियो देखने, बैकग्राउंड में वीडियो चलाने, वीडियो डाउनलोड करने और YouTube Music Premium इस्तेमाल करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा यूजर्स को 30GB अतिरिक्त डेटा भी दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को अपना मौजूदा प्रीपेड प्लान बदलने की जरूरत नहीं होगी।

200 के टॉप-अप में क्या-क्या मिलेगा?

Airtel के 200 रुपये वाले OTT टॉप-अप को मौजूदा प्रीपेड प्लान के ऊपर रिचार्ज करना होगा। यानी यह आपके बेस प्लान की जगह नहीं लेगा, बल्कि उसके साथ एक अतिरिक्त पैक के रूप में काम करेगा। उदाहरण के लिए, अगर आपने 799 रुपये का प्रीपेड प्लान ले रखा है, तो YouTube Premium वाले इस टॉप-अप के लिए आपको 200 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इस तरह आपका कुल खर्च 999 रुपये हो जाएगा।

इस टॉप-अप में 30GB अतिरिक्त डेटा और YouTube Premium का लाभ शामिल है। हालांकि, अतिरिक्त डेटा और OTT बेनिफिट की वैधता कितने दिनों की होगी, इसकी जानकारी रिचार्ज करने से पहले Airtel ऐप में जरूर जांच लें।

YouTube Premium से क्या बदलेगा?

YouTube Premium मिलने के बाद यूजर्स वीडियो देखते समय विज्ञापनों से छुटकारा पा सकेंगे। इसके अलावा, फोन की स्क्रीन बंद होने या दूसरे ऐप का इस्तेमाल करने के दौरान भी वीडियो का ऑडियो बैकग्राउंड में चलता रहेगा। यूजर्स पसंदीदा वीडियो डाउनलोड करके ऑफलाइन भी देख सकेंगे।

इस ऑफर में YouTube Music Premium का फायदा भी शामिल है। इसके जरिए यूजर्स गाने बिना विज्ञापन सुन सकते हैं और म्यूजिक स्ट्रीमिंग से जुड़ी प्रीमियम सुविधाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। खासकर उन लोगों के लिए यह ऑफर उपयोगी हो सकता है, जो मोबाइल पर रोजाना वीडियो और गाने देखते-सुनते हैं।

Airtel ऐप से कैसे क्लेम करें YouTube Premium?

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए यूजर्स को Airtel ऐप में जाना होगा। यहां Rewards & OTTs सेक्शन में उपलब्ध ऑफर को चेक करना होगा। अगर YouTube Premium का विकल्प दिखाई देता है, तो ₹200 वाला OTT टॉप-अप खरीदकर बताए गए निर्देशों के अनुसार बेनिफिट क्लेम किया जा सकता है।

हालांकि, यह सुविधा सभी यूजर्स के ऐप में एक साथ दिखाई दे, यह जरूरी नहीं है। अगर फिलहाल आपके Airtel ऐप में YouTube Premium का विकल्प नहीं दिख रहा है, तो ऐप को अपडेट करके दोबारा जांच सकते हैं। ऑफर उपलब्ध होने की पुष्टि किए बिना केवल इस सुविधा के लिए रिचार्ज करने से बचें।

एक ही टॉप-अप में मिल सकते हैं कई OTT प्लेटफॉर्म

Airtel के OTT टॉप-अप में YouTube Premium के अलावा Prime Video, JioHotstar, ZEE5 Premium, SonyLIV समेत 18 से ज्यादा अन्य OTT प्लेटफॉर्म के विकल्प भी बताए गए हैं। हालांकि, सभी सेवाओं की उपलब्धता, सब्सक्रिप्शन की अवधि और क्लेम करने की शर्तें अलग-अलग हो सकती हैं।

टेलीकॉम कंपनियां अब केवल कॉलिंग और डेटा तक सीमित नहीं रहना चाहतीं। वे अपने रिचार्ज प्लान में मनोरंजन से जुड़ी सुविधाएं जोड़कर ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Jio के ₹500 वाले प्रीपेड प्लान और ₹200 के डेटा वाउचर में भी YouTube Premium का लाभ शामिल किया गया था।

कुल मिलाकर, Airtel का यह ऑफर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो पहले से मोबाइल डेटा पर काफी वीडियो देखते हैं और YouTube Premium का इस्तेमाल करना चाहते हैं। लेकिन रिचार्ज से पहले इसकी वैधता, उपलब्धता और अन्य शर्तें जरूर जांच लें।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेयauthor

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिया को समझने और उसे आम पाठकों तक सरल व उपयोगी रूप में पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। प्रदीप अब तक 11,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। वह गैजेट रिव्यू, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, टेक टिप्स और नवीनतम टेक इनोवेशन पर लगातार काम करते हैं। एआई टूल्स पर एक्सपेरिमेंट करना, नए ऐप्स टेस्ट करना और टेक से जुड़े प्रैक्टिकल सॉल्यूशंस खोजने में उनकी खास रुचि है।

और पढ़ें
End of Article