Aaj Ka kanya Rashifal 02 january 2023, Virgo Horoscope Today in Hindi: कन्या (Virgo) – पैसे से जुड़े गलत फैसले होते चले जाएंगे तो आपकी मानसिक परेशानियाँ भी बढ़ती चली जाएंगी। ऐसे किसी भी दौर में बहुत सारी स्थिरता बनाए रखने की जरूरत पड़ती है ताकि कोई गलत फैसला न होता चला जाए क्योंकि बिना सोचे समझे अगर फ़ैसले किए जाएँ तो वो बहुत महंगे पड़ते हैं।
Virgo Horoscope 02 January 2023
क्या करें – आपको अपनों से हर तरह का सहयोग लेना होगा और कोशिश करेंगे तो आपसी तालमेल बनाते हुए और लोगों की मदद से आप अपनी परेशानियों से दूर हो पाएंगे पर अपने मन में बिठाई हुई परेशानियों को तो आप ही को दूर करना होगा।
क्या न करें – सिर्फ यह न सोचते चले जाएँ की सबकुछ बिगड़ा हुआ है क्योंकि ऐसा सोचकर आप अपनी मानसिकता को भी बिगाड़ते चले जा रहे हैं। बार बार फैसले बदलते चले जाने से भी नुकसान भरी परिस्थितियाँ पैदा हो सकती हैं जो इस समय ठीक नहीं हैं।
प्यार मोहब्बत – कोई प्यार मोहब्बत का रिश्ता तेजी से आगे बढ़ रहा है पर आपका मन चिंतित है। मन में चिंताएं बढ़ाते चले जाने से कुछ हासिल नहीं होगा और अच्छे भले रिश्ते पर भी बुरा असर पडता चला जाएगा। अगर किसी भी रिश्ते को संभाले रखना है तो मन में बिठाई हुई उलझनों को तो हटाना ही पड़ेगा।
धन दौलत – पैसे से जुड़े फैसले भी बहुत ध्यानपूर्वक लेने होंगे। अगर आपका पैसा कहीं फँसता चला जाए तो आपका नुकसान होगा और कुछ भी पकड़ में लाना मुश्किल होता चला जाएगा। मन में बिठाए हुए अविश्वास भी किसी प्यार मोहब्बत के रिश्ते को कमजोर कर सकता है।
सभी राशियों का 2023 का राशिफल । Yearly Rashifal 2023
आज का रशिफल (Aaj Ka Rashifal) पढ़ें हिंदी में, अध्यात्म से जुडी सभी छोटी बड़ी न्यूज़, मेष (Aries) से लेकर मीन (Pisces) तक राशियों से जुडी खबरें और गृह गोचर के ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे टाइम्स नाउ नवभारत से|
