लाइफस्टाइल

Silver Rakhi design: बहना ने भाई की कलाई से.. राखी का बंधन होगा और प्यारा - भाई के लिए देखें चांदी की राखियां

Silver Rakhi design and price (चांदी की राखी): रक्षा बंधन पर भाई की कलाई में बहुत प्यारी सी राखी बांधनी है, तो चांदी की राखियां एकदम ही बेस्ट हो सकती हैं। देखें स्पशेल राखी के लिए अच्छी कीमत वाली चांदी की सबसे अच्छी राखी के डिजाइन्स। यहां देखें और झटपट चुन लें छोटे से लेकर बड़े भाई तक के लिए लेटेस्ट सिल्वर राखी और उनकी कीमत।

Image

Silver rakhi designs 2023 latest raksha bandhan ki rakhi chandi ki rakhi price latest kids rakhi

Silver Chandi ki rakhi designs and price: राखी का प्यारा सा त्योहार बस आने ही वाला है, इस साल राखी 30 अगस्त की तिथि पर मनाई जाएगी। रक्षा बंधन पर भाई को प्यारी सी राखी बांधने का प्लान है और चाहते हैं कि आपकी राखी ही सबसे बेस्ट हो। तो इस रक्षा बंधन झटपट ही भाई के लिए चांदी की राखी खरीद लाएं। यहां देखें चांदी की राखियों के लेटेस्ट डिजाइन्स, जो आपके छोटे से लेकर सभी बड़े भाईयों को भी दिल से पसंद आएगी। चांदी की राखियां आपको बाजार से लेकर ऑनलाइन तक किफायती 500 से लेकर 2500 तक की कीमत पर आसानी से मिल जाएगी। ये रही चांदी की राखियों की कुछ लेटेस्ट डिजाइन आईडियाज

Silver Rakhi design ideas

चांदी की राखी

Happy Rakhi Bro

Happy Rakhi Bro

स्टाइलिश भाई के लिए चांदी की ये BRO वाली राखी बहुत ही शानदार रहेगी। सांकल पैटर्न की ये राखी आपका भाई ज्यादा समय तक पहन भी सकता है।

गणेश जी की राखी

Ganesh ji rakhi

Ganesh ji rakhi

राखी के त्योहार पर बड़े भैया को भगवान वाली राखी पहनानी है, तो गणेश जी की राखी से बेहतर क्या हो सकता है। धागे में मोती और चांदी के गणेश जी वाली राखी आपको 500 रुपये के अंदर अंदर मिल जाएगी।

कमल की राखी

Lotus Rakhi

Lotus Rakhi

भाई को सिंपल चीजे पसंद है, तो फिर डेलिकेट से चांदी के कमल वाली ये सिंपल सुंदर लुक की राखी बहुत ही जबरदस्त हो सकती है। कमल के बजाय आप दूसरे फूल वाली राखी भी चुन सकते हैं।

ऊँ वाली राखी

Om rakhi

Om rakhi

ऊँ का उच्चारण करने के अपने लाभ हैं, और राखी के त्योहार पर भाई को लाभ हो ये बहुत अच्छी बात है। तो इस राखी प्यारे भाई के लिए ब्रेसलेट पैर्टन की ये ऊँ वाली राख बहुत ही गजब लुक वाली रहेगी।

फ्लोरल राखी

Rakhi designs for brother

Rakhi designs for brother

बहुत ही एलिगेंट फ्लोरल पैर्टन की ये सिंपल सी राखी भी भाई की कलाई की शोभा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

चांद वाली राखी

Moon silver rakhi designs

Moon silver rakhi designs

चांद के सलोने भाई के लिए चांद की डिजाइन वाली ये चांदी की राखी काफी प्यारी रहेगी। इसी के साथ अगर आपके छोटे भाई हैं, जिन्हें आपको चांदी की राखी बांधी है। तो फिर मार्केट में अच्छी कीमत पर आपको बहुत सारे कार्टून जैसे डोरेमॉन, किटी, पांडा आदि वाली राखियां भी बहुत आसानी से मिल जाएगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article