अध्यात्म

Raksha Bandhan 2025 Date: अगले साल रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा, नोट कर लें सही तारीख और मुहूर्त

Raksha Bandhan 2025 Date: रक्षा बंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इसे राखी के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है। जानिए 2025 में रक्षाबंधन कब है।

Image

Raksha Bandhan 2025 Date

Raksha Bandhan 2025 Date: भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का त्योहार हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई में रंग-बिरंगी राखियां बांधती हैं। साथ ही ईश्वर से भाई की लंबी उम्र की प्रार्थना करती हैं। बदले में भाई बहनों को उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। चलिए आपको बताते हैं 2025 में रक्षा बंधन का त्योहार कब मनाया जाएगा।

रक्षा बंधन 2025 तिथि व मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Date And Time)

रक्षा बंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार
रक्षा बन्धन अनुष्ठान का समय 05:47 ए एम से 01:24 पी एम
अवधि07 घण्टे 37 मिनट्स
पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ08 अगस्त 2025 को 02:12 पी एम बजे
पूर्णिमा तिथि समाप्त09 अगस्त 2025 को 01:24 पी एम बजे

रक्षाबंधन नियम (Raksha Bandhan Rules)

-रक्षाबंधन के दिन राखी बांधने से पहले तक भाई और बहन दोनों को व्रत रखना चाहिए।

-सुबह जल्दी उठकर ईश्वर की पूजा-अर्चना करनी चाहिए।

-इसके बाद बहन अपने भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठाए।

-फिर बहन सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाती है।

-फिर कलाई पर राखी बांधकर उनकी आरती उतारती है।

-इसके बाद मुंह मीठा करती है।

-राखी बांधते समय भाई-बहन दोनों का सिर कपड़े से ढका होना चाहिए।

राशि अनुसार वार्षिक राशिफल 2025

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article