वाराणसी

मां विंध्यवासिनी धाम में लगेगा 76 किलो का चांदी का दरवाजा, बिहार से आए श्रद्धालु ने दिया दान

Mirzapur Vindhyavasini Dham: बिहार के औरंगाबाद से एक श्रद्धालु ने मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम में चांदी का दरवाजा अर्पित किया। इस दरवाजे को धाम से निकलने वाले निकास द्वार पर लगाया गया।यह दरवाजा वाराणसी में खास कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है। जिसका वजह 76.800 किलो बताया जा रहा है।

Image

चांदी का दरवाजा

Mirzapur Vindhyavasini Dham: मिर्जापुर के मां विंध्यवासिनी धाम के निकास द्वार पर आज चांदी का दरवाजा लगाया गया। बिहार के एक श्रद्धालु ने माता विंध्यवासिनी धाम में चांदी का दरवाजा अर्पित किया है। इस चांदी के दरवाजे का वजन करीब 76 किलो 800 ग्राम का है। जिसे विशेष कारीगरों द्वारा तैयार किया जाएगा। आदिशक्ति माता विंध्यवासिनी धाम में प्रवेश के लिए गणेश द्वार को भक्त के द्वारा पहले से ही चांदी का लगाया जा चुका है। अब आंगन में निकलने वाले निकास द्वार को भी भक्त द्वारा चांदी का लगा दिया गया है।

वाराणसी में बना चांदी का दरवाजा

तीर्थ पुरोहित सूर्य प्रसाद मिश्रा ने बताया कि बिहार में औरंगाबाद के निवासी रविन्द्र कुमार सिंह पिछले कई सालों से अपने परिवार के साथ यहां दर्शन पूजन के लिए आते रहे हैं। उनके मन में मां विंध्यवासिनी के चरणों में चांदी का दरवाजा अर्पित करने की इच्छा जगी। जिसके बाद उन्होंने गुरुवार को यह चांदी का गेट मां के चरणों में समर्पित किया। यह खास दरवाजा बनारस से बनकर आया है।

माता के धाम में इस चांदी के गेट को लगवाने के लिए पंडा समाज की कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय हुआ। साथ ही जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एडीएम वित्त एवं राजस्व शिव प्रताप शुक्ल और नगर मजिस्ट्रे से भी गेट लगाने की अनुमति ली गई। जिसके बाद यह कार्य शुरू किया गया। इस दौरान यहां पंडा समाज अध्यक्ष, सूर्य प्रसाद मिश्रा, दीपक मिश्रा, मंत्री भानु पाठक, निर्भय मिश्रा और मंदिर सुरक्षा प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा समेत कई लोग भी मौजूद रहे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article