Husband wife love shayari:पति पत्नी का रिश्ता सबसे प्यारा होता है और इसमें भरपूर प्यार होता है। पति और पत्नी शादी में सात फेरे लेते हुए एक दूसरे का अच्छे और बुरे दोनों वक्त में एक दूसरे का साथ निभाने का वादा करते हैं। हालांकि, समय के साथ-साथ इस रिश्ते में प्यार थोड़ा कम हो जाता है। ऐसे में अपने रिश्ते को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए ,अपने हमसफर को सुनाए यह प्यार भरी शायरी , आ जायेगी उनके चेहरे पर भी मुस्कान।
पति और पत्नी के रिश्तों में प्यार और तकरार होना एक आम बात है। वहीं, रूठने और मनाने का दौर भी चलता है। ऐसे में कुछ शायरियों के जरिए वाइफ अपने पति और पति अपनी पत्नी की तारीफ कर सकते हैं। यहां पर देखें कुछ शायरियां, जो पति और पत्नी एक दूसरे को डेडिकेट कर सकते हैं।
Husband and Wife love Shayari in Hindi
आपकी वफा हमेशा मुझपर उधार रहेगी
मेरी जिंदगी आपकी मुस्कुराहट पर निसार रहेगी
दिया है आपने इतना प्यार मुझे
की मर कर भी मेरी जिंदगी आपकी कर्जदार रहेगी।
रखकर तेरे कंधे पे सर, ताउम्र का साथ चाहती हूं,
अपने सारे एहसास सिर्फ तेरे संग बाटना चाहती हूं।
कुछ खास मिला है आप से ,
मेरे दिल को साथ मिला है आप से ,
जिस प्यार का सपना हर लड़की देखती है, वो प्यार मुझे मिला है आप से ।
मेरी जिंदगी को कहानी ,
तेरी हकीकत बन गई है,
साथ मिला जबसे तेरा, मेरी किस्मत बदल गई है।
उम्मीदें तैरती रहती हैं,
कश्ती डूब जाती है..
कुछ घर सलामत रहते हैं,
आंधियां जब भी आती है
बचा ले जो हर तूफान से ,
उसे आस कहते हैं...
बड़ा मजबूत है ये धागा ,
जिसे विश्वास कहते हैं.…।
मेरे जीने को आस हो तुम,
मेरे सांसों को सांस हो तुम,
तब तक बहार है जिंदगी में,
जब तक मेरे पास हो तुम।
फिजा की महकती शाम हो तुम,
प्यार में छलकता जाम हो तुम, सीने में छुपाए
फिरते हैं चाहत तुम्हारी ,तभी तो मेरी जिंदगी का दूसरा नाम हो तुम।
