लाइफस्टाइल

IRCTC के इस टूर पैकेज में GirlFriend संग घूमें दार्जिलिंग और गंगटोक, बस इतने खर्च करने होंगे रुपए

  • Authored by: दीपक पोखरिया
  • Updated Feb 20, 2023, 12:35 PM IST

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DARJEELING, GANGTOK WITH GIRLFRIEND AFTER VALENTINES DAY: आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप दार्जिलिंग और गंगटोक घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 25 तारीख यानी 25 फरवरी से दार्जिलिंग से शुरू होगा। इस टूर पैकेज के मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में टॉय ट्रेन भी शामिल है।

Image

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DARJEELING, GANGTOK

Photo : iStock

IRCTC TOUR PACKAGE FOR DARJEELING, GANGTOK WITH GIRLFRIEND AFTER VALENTINES DAY: फरवरी महीने में हर कोई कपल (Couple) कहीं न कहीं घूमने जाता ही है। अगर फरवरी महीने में आप अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) या वाइफ (Wife) के साथ कहीं घूमने नहीं गए है तो ये खबर आपके काम की है। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने एक टूर पैकेज (Tour Package) निकाला है, जिसमें आप दार्जिलिंग (Darjeeling) और गंगटोक (Gangtok) घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम DARJEELING GANGTOK RTP WITH TOY TRAIN है।

उत्तर बंगाल और सिक्किम निश्चित रूप से हमारे पसंदीदा स्थलों में से एक है। उत्तरी बंगाल और सिक्किम में पहाड़, चाय के बागान, जंगल और नदियां हैं। ये जगह अंतहीन प्राकृतिक सुंदरता की है और उत्तर बंगाल और सिक्किम में कई ऑफबीट जगहें हैं जहां आप जा सकते हैं।

आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज 4 रात और 5 दिन का है। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज में आप दार्जिलिंग और गंगटोक घूम पाएंगे। ये टूर पैकेज इसी महीने की 25 तारीख यानी 25 फरवरी से दार्जिलिंग से शुरू होगा। इस टूर पैकेज के मील में आपको ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा। इस टूर पैकेज में टॉय ट्रेन भी शामिल है।

अगर बात इस टूर पैकेज के किराये की करें तो 2 लोगों के बुक करने पर प्रति यात्री 31,500 रुपए, 3 लोगों के बुक करने पर प्रति यात्री 23,660 रुपए, 4 लोगों के बुक करने पर प्रति यात्री 24,710 रुपए, 5 से 6 लोगों के बुक करने पर प्रति यात्री 22,430 रुपए देने होंगे। वहीं 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 8,000 रुपए देने पड़ेंगे। अगर आप इस टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

दीपक पोखरिया
दीपक पोखरियाauthor

पहाड़ से हूं, इसलिए घूमने फिरने का शौक है। दिल्ली-नोएडा से ज्यादा उत्तराखंड में ही मन लगता है। कई मीडिया संस्थानों से मेरी करियर यात्रा गुजरी है और मई 2022 से Times Network में timesnowhindi.com के साथ जुड़ा हूं। यहां शुरूआत खबरों से हुई और अब नजरें फीचर टीम के जरिए पाठकों की पसंद के लेख लिखने पर रहती है। घुमक्कड़ी पसंद होने की वजह से मुख्य जिम्मेदारी timesnowhindi.com/travel की है। वैसे मैं देवभूमि उत्तराखंड के नैनीताल से हूं और यहीं पर जन्म हुआ। पढ़ाई की शुरुआत फिरोजपुर (पंजाब) से हुई। इसके बाद लखनऊ (उत्तर प्रदेश), रामपुर (उत्तकर प्रदेश), हल्द्वानी (उत्तराखंड) होते हुए देश की राजधानी दिल्ली से पढ़ाई की। हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज से ग्रेजुएशन पूरा किया। साथ ही NIIT से GNIIT किया। इसके बाद दिल्ली से भारतीय विद्या भवन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। मीडिया में 12 साल से ज्यादा का अनुभव। टीवी, वेबसाइट और मोबाइल ऐप में अब तक काम किया। नौकरी की शुरुआत 2011 से की। अभी टाइम्स नाऊ नवभारत में 2 से अधिक सीनियर करोस्पेंडट के पद पर हूं। यात्रा सेक्शन से जुड़ने से पहले करीब डेढ़ साल पहले तक न्यूज में ही काम किया।

और पढ़ें
End of Article