IRCTC AIR TOUR PACKAGE FOR GOA WITH GIRLFRIEND AFTER VALENTINES DAY: प्यार (LOVE) के महीने फरवरी में अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड (GIRLFRIEND) या वाइफ (WIFE) को कोई स्पेशल गिफ्ट नहीं दे पाएं तो आप मार्च के महीने में उन्हें गोवा (GOA) ले जाकर स्पेशल फील करवा सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी (IRCTC) ने गोवा को लेकर एक स्पेशल एयर टूर पैकेज (AIR TOUR PACKAGE) निकला है, जिसमें आप गोवा घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज का नाम 'Goa Vacations' Ex Indore है और ये टूर पैकेज 3 रात और 4 दिन का है।
आईआरसीटीसी के इस एयर टूर पैकेज में आप नार्थ गोवा और साउथ गोवा घूम सकेंगे। आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 मार्च से मध्य प्रदेश के शहर इंदौर से शुरू होगा। ट्रैवलिंग मोड फ्लाइट का होगा और इंदौर से गोवा आाना-जाना इंडिगो की फ्लाइट से होगा। मील प्लान की बात करें तो आपको इसमें ब्रेकफास्ट और डिनर मिलेगा।
अब अगर इस एयर टूर पैकेज के किराये की बात करें तो सिंगल बुक करने पर आपको 26,900 रुपए खर्च करने होंगे। वहीं डबल शेयरिंग में 20,950 रुपए और ट्रिपल शेयरिंग में 20,500 रुपए खर्च करने होंगे। इसके अलावा 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बेड लेने पर 17,500 रुपए और 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए बिना बेड लेने पर 17,100 रुपए खर्च करने होंगे।
अगर आप इस एयर टूर पैकेज को बुक करने की सोच रहे हैं तो आप इसे आईआरसीटीसी की ऑफिशियल वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।
