लाइफस्टाइल

Good Morning Sunday Motivational Quotes: नींद से इतना भी प्यार.. दोस्तों को भेजें सन्डे के ये बेस्ट मोटिवेशनल कोट्स

Sunday Morning Motivational Quotes: रविवार का दिन हर किसी की जिंदगी में सुकून, जुनून, हर्ष, उल्लास और नया सवेरा लेकर आता है। किसी को जल्दी उठ सैर करना, पढ़ाई करना तो किसी को सन्डे को देर तक सोना खूब लुभाता है। ये रहे रविवार के शानदार मोटिवेशनल कोट्स, जिन्हें पढ़ आपके आलस भरे दिन में चुस्ती-फुर्ति आ जाएगी।

Image

Good Morning images Sunday blessings motivational quotes in Hindi success happiness

Good Morning Sunday Motivational Quotes in Hindi: हफ्ते के सातों दिनों में से रविवार का दिन बेशक ही कुछ खास लगता है। इस छुट्टी वाले दिन हर कोई अपने लिए अलग अलग प्लान्स बनाता है। किसी को सन्डे को जल्दी उठ घूमने जाना, परिवार संग समय बिताना, कुछ बेहतरीन खाना, पढ़ाई करना पसंद होता है। तो कुछ हफ्ते भर रविवार का इंतजार देर तक सोने, आराम करने के लिए करते हैं। सन्डे के लिए आपके जो भी प्लान्स हो, छुट्टी के दिन वाले इस नए सवेरे में कुछ कर गुजरने की चाह है। तो रविवार के ये शानदार मोटिवेशनल कोट्स पढ़, जरूर आपकी जिंदगी में भी नई उमंग, उम्मीद का दीप जलेगा। यहां देखें दोस्तों रिश्तेदारों को फोन पर भेजने के लिए बेहतरीन प्रेरणादायक कोट्स।

Motivational Quotes in Hindi Sunday Blessings quotes Morning

- कोशिश करने वालों के लिए कुछ भी असंभव नहीं है

- कठिन परिश्रम से सफलता मिलती है, आलस्य से पराजय, अहंकार से कठिनाइयाँ I

- "वाणी से ही ख़ुशी, वाणी ही गम का कारण, वाणी ही पीड़ा, और वाणी ही मरहम

- अपनी ज़िंदगी की कहानी का लेखक खुद बने

- तू भी थोड़ी अपने हिस्से की सुबह से थोड़ी उमंग ले, ऊर्जा की नई किरण ले

Morning Motivational quotes, messages for success

- जिन्हें अपने काम से प्यार होता है, उनकी सुबह जल्दी होती है

- आप अपनी कमजोरी ढूंढ लें, मेहनत करने की क्षमता खुद ब खुद आ जाएगी

- नींद से इतना भी प्यार न करो कि मंज़िल भी ख्वाब बन जाए

- हर वक़्त जीतने का जज्बा होना चाहिए, क्यूंकि किस्मत बदले न बदले पर समय ज़रूर बदलता है

- हार तो वो सबक है जो आपको बेहतर होने का मौका देगी

बेशक ही रविवार के दिन की सुहानी सुबह की शुरुआत इन प्यारे मोटिवेशनल कोट्स को पढ़ करेंगे, तो आपका दिन अवश्य ही खिला खिला रहेगा। जरूर अपने दोस्तों-रिश्तेदारों के चेहरे पर नई खुशी और जिंदगी में नई उमंग, जज्बा लाने के लिए उन्हें ये मोटिवेशनल कोट्स भेज ड़ालें।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article