World Mosquito Day Date, Importance, history: मच्छर.. दिखने में तो बहुत छोटे से होते हैं, लेकिन इनका काटना किसी की जान लेने के बराबर हो सकता है। ऐसे में मच्छरों और उनके काटने के बाद होने वाले खतरनाक प्रभावों से बचाव के लिए हर साल विश्व भर में मच्छर दिवस मनाया जाता है। जी हां सुनने में काफी अजीब लग सकता है कि, मच्छरों के लिए इतिहास में एक दिन समर्पित है। लेकिन बेशक ही दुनिया के कोने कोने में इस दिन को सेलिब्रेट करने का गहरा महत्व है। हर साल अगस्त के महीने में वर्ल्ड मॉस्कीटो डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जनता को मच्छरों के बारे जानकारी प्रदान करना है। विस्तार से देखें कब और क्यों मनाया जाता है मच्छर दिवस, वहीं इस साल क्या खास है।
When is World Mosquito Day, Mosquito day date 2023
हर साल विश्व भर में मच्छरों के प्रति जागरुकता फैलाने के लिए 20 अगस्त की तारीख को विश्व मच्छर दिवस के रूप में मनाया जाता है। जागरुकता फैलाने के साथ साथ इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य ब्रिटेन के महान डॉक्टर सर रोनाल्ड रॉस और उनके कामों को सम्मानित करना भी है। इस दिन देश विदेश में मच्छरों के ऊपर गहन शोध, समिनार आदि समेत बड़े बड़े जागरुकता अभियान चलाए जाते हैं। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी सेहत का बचाव कर सके।
विश्व मच्छर दिवस का इतिहास क्या है, World Mosquito day history
मच्छर दिवस की शुरुआत साल 1897 में हुई थी, जब सर रोनाल्ड रॉस ने इस बात का पता लगाया था कि मादा एनॉफिलिस मच्छरों के कारण ही इंसानों में मलेरिया की बीमारी होती है। उन्होंने 20 अगस्त की तारीख को जब ये खोज की थी, उसके बाद से मेडिकल साइंस ने मलेरिया के इलाज और बचाव के लिए कई उपाय तलाश लिए हैं। और इसी खोज के कारण आज लगातार मलेरिया के कारण होने वाली मौतों की संख्या कम होती जा रही है।
उद्देश्य क्या है?
सर रोनाल्ड की डिस्कवरी को सम्मानित करने के साथ साथ इस दिन मच्छरों से होने वाली बीमारियों के लिए देश विदेश में फंड इक्ट्ठा किया जाता है। ताकि जरुरतमंदों की मदद हो सके, मलेरिया, डेंगू, चिकुनगुनिया आदि जैसी बीमारियां जो मच्छरों के काटने से होती है, उनका शिकार आमतौर पर निचले तबके के लोग ही बनते हैं। जिनके पास इलाज के लिए पैसे नहीं होते, उन्हीं जानों को बचाने के लिए इस दिन बड़े बड़े अभियान चलाएं जाते हैं।
इस साल की थीम क्या है, World mosquito day 2023 theme
रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक इस साल के विश्व मच्छर दिवस की थीम की सूचना जारी नहीं की गई है। हालांकि पिछले साल 2022 में विश्व मच्छर दिवस की थीम 'Harness innovation to reduce the malaria disease burden and save lives' थी। यानि की बीते साल अलग अलग संस्थाओं ने मलेरिया का खतरा कम करने और इससे पीड़ित लोगों की जान बचाने के लिए निरंतर प्रयास किए हैं।
