Gold Rakhi designs: रक्षाबंधन का त्योहार कल बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा, 200 साल बाद बन रहे खास योग और हर्ष व उल्लास से भरा ये त्योहार हर किसी के लिए खास होता है। राखी के इस प्यारे त्योहार को अपने भाई के लिए और यादगार बनाना है, तो इस राखी भाई की कलाई में सोने की शानदार राखी बांध दें। यहां देखें प्यारे भैया के लिए गोल्ड राखी के लेटेस्ट डिजाइन्स, जो आपको बाजार में 500 रुपये से लेकर हजार तक की कीमत में आसानी से मिल जाएंगी। आप भी झटपट चुन लें, आपके भाई के लिए सोने की बेहतरीन राखियां।
ये भी पढ़ें: राखी की मेहंदी डिजाइन्स
Rakhi designs 2023 Gold Rakhi price
ओम की राखी

Om Rakhi designs
भाई के लिए गोल्ड राखी लेनी है, तो शुभ शगुन वाली ये ओम् के पेन्डेंट जैसी राखियां बहुत ही बढ़िया रहेगी। आप इन्हें धागे के बजाय किसी ब्रेसलेट जैसे में भी भाई को पहना सकते हैं।
स्टोन वाली राखी

Gold Stone rakhi design 2023
सुनहरी स्टोन और मोतियों वाली ऐसी राखी भी भैया की कलाई पर अच्छी लगेगी। ट्रेडिशनल स्टाइल की ये वाली राखी कभी भी फैशन से बाहर नहीं जाती है। बेशक ही भाई को भी ये राखी अच्छी लगेगी।
स्वास्तिक की राखी

Swastik Gold Rakhi price
गोल्ड की राखी तलाश रहे हैं, तो स्वास्तिक के डिजाइन वाली ये सोने की राखी बहुत ही बेहतरीन चॉइस हो सकती है। मोती, बीड्स और डायमंड के अलावा मार्केट में आपको ऐसी बहुत से रंग और डिजाइन की राखियां मिल जाएंगी।
कैरी के डिजाइन वाली राखी

Beads Gold rakhi latest design
सोने की ये कैरी की डिजाइन वाली राखी भी अच्छा लुक देगी। एमरल्ड और मोतियों से लदी से राखी आप छोटे और बड़े दोनों ही भाईयों की कलाई में बांध सकते हैं।
फ्लोरल राखी

Gold Rakhi
गोल्ड की मैटल प्लेट वाली ये राखी भी काफी स्टाइलिश और नया नया लुक दे रही है।
मीनाकारी वर्क की राखी

Meenakari gold designs
सोने के ब्रेसलेट जैसी ये सूर्यकंठी मीनाकारी वर्क की रंगीन राखी भी इस रक्षा बंधन के लिए बेहतरीन रहेगी।
