लाइफस्टाइल

Raksha Bandhan Mehndi designs: भाई-बहन के रिश्ते का रंग होगा और गहरा, देखें राखी के लिए सुंदर-लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स

Latest easy Mehndi designs For Rakhi (राखी की मेहंदी): राखी के त्योहार की धूम चारों तरफ जोरों-शोरों पर है, सावन पूर्णिमा की इस पावन तिथि पर बहने अपने भाई की सलामती की प्रार्थना करती हैं। इस दिन भाई की बहनों के सजने-धजने और हाथों में शगुन की मेहंदी रचाने का गहरा महत्व होता है। राखी के लिए यहां देखें सिंपल और बढ़िया लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स। साथ ही देखें रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फोटो और रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फॉर गर्ल्स।

Image

Mehndi designs for rakhi 2023 latest simple easy mehndi henna ki designs

Mehndi designs latest for Raksha Bandhan 2023: राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यारे से रिश्ते में और मिठास घोल देता है। हर साल देश भर में इसे बड़ी ही धूम धाम से मनाते हैं, इस साल रक्षा बंधन का त्योहार कल यानि 30 अगस्त को मनाया जाएगा, हालांकि इस साल 31 अगस्त की सुबह का भी मुहूर्त निकला है। तीज त्योहारों के मौकों पर सजने-धजने का भी अलग महत्व होता है। राखी के दिन भाई की बहने नए कपड़े पहन, गोरे गोरे हाथों में शगुन की मेहंदी भी लगवाती हैं। अगर आप भी राखी पर लेटेस्ट डिजाइन वाली मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो ये सिंपल और सुंदर राखी की मेहंदी के डिजाइन्स एकदम बेस्ट हैं। देखें बेल-बूटे, फूल-पत्ती से लेकर अरेबिक स्टाइल की बढ़िया मेहंदी डिजाइन। ये रहे रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फोटो और रक्षाबंधन मेहंदी डिजाइन फॉर गर्ल्स।

Latest Mehndi designs 2023 Happy Raksha Bandhan

भरवा मेहंदी

Henna Designs for Raksha Bandhan

Henna Designs for Raksha Bandhan

मेहंदी का खूब शौक है, तो ऐसी भरवा स्टाइल की बारीक मेहंदी तीज त्योहार पर बहुत अच्छी लगेगी। आप ऐसी स्टाइल में बीच में हैप्पी राखी, प्यारा भाई भी लिखवा सकते हैं, बेशक ही हाथों का रंग खूब निखर कर आएगा।

अरेबिक मेहंदी

Arabic Mehndi

Arabic Mehndi

चेक और फ्लोरल अरेबिक स्टाइल वाली ऐसी मेहंदी भी गर्ल्स के हाथों में काफी खिलेगी। स्टाइलिश पैटर्न वाली मेहंदी के डिजाइन की तलाश में हैं, तो फिर ये वाली डिजाइन चुनना आपके लिए एकदम बेस्ट हो सकता है।

राखी स्पेशल मेहंदी

Simple mehndi designs

Simple mehndi designs

राखी स्पेशल ये मांडला पैटर्न का एक फूल और चेक्स वाला ब्रेसलेट भी काफी बेहतरीन लुक दे रहा है। भरे भरे हाथों वाली मेहंदी नहीं लगवानी है, तो ये स्टाइल बढ़िया रहेगा।

राखी की मेहंदी

Easy mehndi design

Easy mehndi design

रक्षा बंधन के त्योहार पर राखी की डिजाइन जैसी ये मेहंदी भी कुछ कम नहीं लग रही है, प्यारे भाई के लिए बहने ऐसी मेहंदी तो बनवा ही सकती हैं।

एलिगेंट मेहंदी

Happy Raksha Bandhan mehndi

Happy Raksha Bandhan mehndi

राखी, तोहफे, बेल-बूटे और बैंड जैसी ये हैप्पी रक्षा बंधन की राखी भी बेहद हसीन है।

मांडला मेहंदी

Back Hand Mehndi designs

Back Hand Mehndi designs

मांडला स्टाइल की ये पीछे के हाथ ही मेहंदी डिजाइन्स भी इस राखी ट्राई की जा सकती हैं। इसी के साथ साथ आप सिर्फ उंगलियों की टिप्स भी लगवा सकती हैं, बेशक ही पूरे हाथों पर मेहंदी नहीं रचानी तो, क्लासी स्टाइल की टिप्स अच्छी लगेगी।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article