हर लड़की चाहती है कि उसके बाल लंबे, काले और घने हो। लेकिन खराब लाइफस्टाइल और गलत खान पान की वजह से बाल तेजी से झड़ने लगते हैं। वैसे भी बाल अगर एक बार झड़ना शुरू होते हैं तो ये रूकने का नाम नहीं लेते हैं। हेयर फॉल की समस्या से निजात पाने के लिए लोग तमाम तरह के शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में कुछ नेचुरल चीजें बालों का झड़ना कम कर सकती है। आज हम आपको 3 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे नारियल तेल में मिलाकर लगाने से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। नारियल तेल में ये तीन चीजें मिलाकर लगाने से बाल मोटे, काले और घने होते हैं।
Home Remedies For Thick Hair
प्याज का रस और नारियल का तेल
प्याज में सल्फर और एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह बालों को जड़ों से पोषण देकर हेयरफॉल कम करता है। इसे अप्लाई करने के लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें 2 चम्मच प्याज का रस मिलाएं। फिर इसे धिमी आंच पर पकाएं। जब यह तेल ठंडा हो जाए तो इसे बालों पर अप्लाई करें। इससे बालों को बढ़ाने में मदद मिलेगी।
करी पत्ते और नारियल का तेल
प्रोटीन और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर करी पत्ता भी बालों को बढ़ाने में सहायक है। साथ ही ये बालों का झड़ना भी कम करता है। इसके लिए एक कटोरी में नारियल का तेल लें और इसमें करी पत्ता डालकर पकाएं। जब ये पक जाए तो इसे ठंडा करके बालों की मालिश करें।
आंवला और नारियल का तेल
आंवला विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। जबकि नारियल का तेल फैटी एसिड्स, विटामिन ए और विटामिन से भरपूर होता है। इसके लिए नारियल के तेल में कच्चा या फिर सूखा हुआ आंवला डालकर पकाएं। फिर इसे ठंडा करके स्टोर करें और बालों की मालिश करें। इससे बालों की ग्रोथ काफी तेजी से होगी और साथ ही बाल जड़ से मजबूत भई होंगे।
