देश

Bullet Train in India: भारत में कब शुरू होगी बुलेट ट्रेन, चल गया पता! सूरत और बिलिमोरा के बीच सबसे पहले चलेगी Bullet Train

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 23, 2024, 10:00 PM IST

India First Bullet Train: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिलिमोरा से सूरत तक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन का पहला खंड 2026 तक तैयार हो जाएगा।

Image

भारत में कब दौड़ेगी पहली बुलेट ट्रेन (प्रतीकात्मक फोटो- Pixabay)

India First Bullet Train: भारत की पहली बुलेट ट्रेन जल्द ही पटरियों पर दौड़ती नजर आ सकती है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहा बुलेट ट्रेन का कॉरिडोर जल्द तैयार होने वाला है। सुरंग से लेकर स्टेशन तक के काम पूरे होने वाले हैं। भारत में गुजरात के सूरत और बिलिमोरा के बीच बुलेट ट्रेन का पहला सेक्शन 2026 में खुल सकता है।

भारत में बुलेट ट्रेन कहां चलेगी(Bullet Train in India)

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को घोषणा की कि बिलिमोरा से सूरत तक मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड ट्रेन का पहला खंड 2026 तक तैयार हो जाएगा। विक्रोली की बुलेट ट्रेन रेलवे परियोजना का निरीक्षण करते हुए, रेल मंत्री ने कहा कि परियोजना पहले शुरू हो गई होती यदि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली पिछली राज्य सरकार ने मंजूरी दे दी हुई होती।

सबसे सुरक्षित बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में से एक- रेल मंत्री

केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा- ''यह भारत की पहली हाई-स्पीड कॉरिडोर परियोजना है। इस परियोजना में हमारा सबसे बड़ा उद्देश्य इसके डिजाइन की जटिलता और क्षमता को समझना है। इस हाई-स्पीड ट्रेन का पहला खंड जुलाई-अगस्त 2026 सूरत और बिलिमोरा के बीच खुलेगा। हाई-स्पीड रेलवे प्रोजेक्ट में शिंकानसेन सिस्टम लगाया जा रहा है। यह दुनिया की सबसे सुरक्षित प्रणालियों में से एक है।"

समुद्र के नीचे सुरंग

रेल मंत्री ने आगे यह भी बताया कि एक सुरंग पर काम चल रहा है जो 21 किमी लंबी होगी और इसका एक हिस्सा (7 किमी का) समुद्र के नीचे होगा। नए बुनियादी ढांचे में पानी के नीचे 56 मीटर का सबसे गहरा बिंदु होगा। सुरंग की चौड़ाई लगभग 40 फीट होगी और इससे ट्रेन 320 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकेगी।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article