देश

Sawal Public Ka: केजरीवाल के जेल मंत्री थे जैन या AAP के चंदा बाबू ! सत्येंद्र जैन का तिहाड़ वसूली कांड ?

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:14 PM IST

Kejriwal's jail minister Satyendar Jain: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कभी विपक्षी नेताओं और भ्रष्ट सिस्टम पर तंज कस कर कहा करते थे - सब मिले हुए हैं जी, लेकिन आज जो खुलासा हुआ है वो सवाल उठा रहा है कि क्या भ्रष्ट मिलावट में आम आदमी पार्टी सबसे जोरदार तरीके से शामिल है ?

Tihar jail protection money: जेल में बंद अपराधी सुकेश (Sukesh Chandrasekhar) ने आरोप लगाया है कि उन्हें दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन (Satyendra Jain) को प्रोटेक्शन मनी ( protection money) के रूप में ₹ 10 करोड़ का भुगतान करने के लिए मजबूर किया गया था, एक आश्चर्यजनक दावा जिसे आम आदमी पार्टी (AAP) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) ने खारिज कर दिया।

दिल्ली के LG VK Saxena को लिखे पत्र में, सुकेश चंद्रशेखर ने यह भी दावा किया कि उन्होंने दक्षिण में पार्टी में एक महत्वपूर्ण पद और राज्यसभा सीट के लिए AAP को 50 करोड़ से अधिक का भुगतान किया था।

जेल में बंद आम आदमी पार्टी के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल वसूली कांड सामने आया है। महाठग उपाधि से कुख्यात सुकेश चंद्रशेखर ने LG विनय सक्सेना को जो चिट्ठी लिखी है - उसका मजमून ये है - कि जेल मंत्री रहते हुए सत्येंद्र जैन ने उससे 50 करोड़ रुपए आम आदमी पार्टी के लिए वसूले। इसके अलावा सुकेश के आरोपों के मुताबिक खुद सत्येंद्र जैन ने जेल में सलामती के नाम पर उससे 10 करोड़ अलग से लिए।

इन आरोपों पर जहां LG विनय सक्सेना ने पहले ही एक्शन शुरू कर दिया है तो वहीं अरविंद केजरीवाल की दलील है कि गुजरात चुनाव के लिए महाठग का कंधा इस्तेमाल हो रहा है।

सवाल पब्लिक का है कि क्या जेल में बंद AAP के मंत्री पर महाठग के आरोपों को गंभीरता से लिया जा सकता है ?

क्या अरविंद केजरीवाल भ्रष्टाचार के हर मामले पर गुजरात के चुनाव को ढाल बना रहे हैं ?

और क्या पार्टी चंदे के लिए वसूली कांड के आरोपों ने आम आदमी पार्टी के भ्रष्टाचार विरोधी दावों पर सबसे बड़ी चोट कर दी है ?

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article