देश

Satyendra Jain पर फूटा 'लेटर बम': LG से बोला सुकेश- जेल में मांगी गई थी 'प्रोटेक्शन मनी'; BJP ने कहा- AAP ने ठग को ठगा

  • Agency by: टाइम्स नाउ ब्यूरो
  • Updated Nov 1, 2022, 12:07 PM IST

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय ने यह बात माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर के जरिए कही है। उनके मुताबिक, जैन ने दक्षिण भारत में प्रभावशाली पार्टी से 50 करोड़ रुपए लिए।

दिल्‍ली (Delhi) के जेल मंत्री सत्‍येंद्र जैन (Satyendra Jain) पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आईटी सेल प्रभारी अमित मालवीय (Amit Malviya) ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता (जैन) ने ठग सुकेश चंद्रशेखर (Sukesh Chandrashekhar) से 10 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी ली।

यह बात उन्होंने मंगलवार (11 नवंबर, 2022) को एक खबर की कटिंग शेयर करते हुए माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म टि्वटर (Twitter) के जरिए कही। ट्वीट के मुताबिक, आप और उनके जेल मंत्री जैन ने कॉनमैन चंद्रशेखर से दिल्ली की तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में 10 करोड़ रुपए की प्रोटेक्शन मनी वसूली। साथ ही दक्षिण भारत के एक प्रभावशाली दल से 50 करोड़ रुपए लिए। आप के सभी नेता Extortionists (जबरन वसूली करने वाले) हैं। फिर भी जैन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal) के नेतृत्व वाली सरकार (AAP Government) में मंत्री पद पर बने हुए हैं।

यह रहा अमित मालवीय का ट्वीटः

मालवीय ने अंग्रेजी अखबार 'दि न्यू इंडियन एक्सप्रेस' की खबर की ई-कतरन शेयर की थी, जिसका शीर्षक है- देखिए किसने जेल में बंद आप नेता को प्रोटेक्शन मनी चुकाई (Look who paid protection money to jailed AAP leader)। इस रिपोर्ट के मुताबिक, सुकेश ने दावा किया कि उसने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को लिखे पत्र में कहा वह जैन को 2015 से जानता है।

चंद्रशेखर के हाथ से लिखे उस लेटर के हवाले से खबर में आगे कहा गया- 2017 में मेरी गिरफ्तारी के बाद मुझे तिहाड़ में रखा गया और जैन कई बार आए, जिनके पास जेल मंत्री का पोर्टफोलिया था। 2019 में फिर जैन मेरे पास, जिनके सेक्रेट्री ने मुझसे कहा कि मैं हर महीने दो करोड़ रुपए प्रोटेक्शन मनी दूं, ताकि मुझे जेल के भीतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकें।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

फ्लैट का पजेशन मिलने के बाद भी मुआवजे की मांग कर सकते हैं खरीदार, पंजाब-हरियाणा HC का बड़ फैसला

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...दिग्गज नेताओं ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ