देश

चूहे की पूंछ में पत्थर बांध नाले में फेंका! गई जान तो पोस्टमॉर्टम के लिए पहुंची लाश, युवक की शिकायत भी

  • Edited by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 25, 2022, 10:22 PM IST

Badaun News:पुलिस सूत्रों के बताया कि विकेंद्र ने सदर कोतवाली पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तहरीर दी। हालांकि, पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्र ने बताया कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Badaun News: चूहे के साथ कथित तौर पर शरारत करना उत्तर प्रदेश में एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने उसकी पूंछ में पत्थर बांधकर नाले में फेंक दिया था, जिसके बाद चूहे की जान चली गई। मामला इतना बढ़ गया कि इसकी शिकायत पुलिस के पास तक जा पहुंची और बाद में चूहे की लाश पोस्टमार्टम के लिए भी गई।

यह पूरा मामला जनपद बदायूं के सदर कोतवाली क्षेत्र का है। शुक्रवार (25 नवंबर, 2022) को वहां एक चूहे को डुबोकर मारने के आरोप में एक युवक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई।

'पीपल फॉर एनिमल' के जिला अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि उन्होंने शहर के गांधी ग्राउंड चौराहे के पास रास्ते में देखा था कि मनोज कुमार नामक युवक ने चूहे को पकड़ने के बाद उसकी पूंछ में पत्थर का टुकड़ा बांधकर उसे नाले में फेंक दिया। शर्मा ने इसके बाद नाले में कूदकर चूहे को बाहर निकाला, लेकिन कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

इस बीच, पुलिस सूत्रों के बताया कि विकेंद्र ने सदर कोतवाली पुलिस को पशु क्रूरता अधिनियम के तहत तहरीर दी। शर्मा की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को सील कर बदायूं के पशु चिकित्सालय में भिजवाया, लेकिन वहां के कर्मचारियों ने संसाधनों के अभाव में पोस्टमॉर्टम करने से इन्कार कर दिया।

बाद में प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बरेली के आईवीआरआई में चूहे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। बदायूं नगर के पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया की चूहे को नाले में डुबोकर मारने का शिकायती पत्र आया था जिस पर तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी मनोज कुमार को थाने बुलाकर पूछताछ की गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। पुलिस उपाधीक्षक आलोक मिश्र ने बताया कि चूहा पशु की श्रेणी में नहीं आता है इसलिए पशु क्रूरता अधिनियम लागू नहीं होगा।

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 24 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: NSA अजीत डोभाल जा रहे चीन, एजेंडा में बॉर्डर पर स्थिरता का मुद्दा...कार एक्सीडेंट में BJP-AAP के विधायक घायल, सरकारी अस्पताल में आग लगने से 3 शिशुओं की मौत

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

नागपुर के गोधनी में वॉटर प्लांट से क्लोरीन गैस का रिसाव, कई लोगों को सांस लेने में हुई तकलीफ, 40 लोग अस्पताल में भर्ती

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

'आत्मनिर्भर भारत' की बड़ी उड़ान: 100% स्वदेशी AK-203 'शेर' राइफल बनकर तैयार; अमेठी में हुआ सफल परीक्षण, जानें- खासियतें

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

अजीत डोभाल आज चीन दौरे पर होंगे रवाना, सीमा विवाद पर होगी अहम बैठक, वांग यी से करेंगे मुलाकात

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित

POCSO केस के दो अंडरट्रायल कैदी श्रीनगर सेंट्रल जेल से फरार, जारी हुआ लुकआउट नोटिस; इनाम घोषित