शहर

Badaun News: पड़ोसी ही बना हैवान, चार साल की मासूम से दरिंदगी; पुलिस ने आरोपी को दबोचा

यूपी के बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक चार साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया है। इस्लामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बच्ची के पिता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है-

Image

सांकेतिक तस्वीर

Photo : iStock

Badaun News: उत्तर प्रदेश में बदायूं जिले के थाना इस्लामनगर क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही चार साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने कथित रूप से दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। इस्लामनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि बच्ची के पिता की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार मंगलवार शाम लगभग सात बजे बच्ची अन्य बच्चों के साथ घर के दरवाजे पर खेल रही थी लेकिन आधे घंटे बाद बच्ची वहां नहीं थी तो उन्हें लगा की बच्ची पड़ोस में किसी के घर चली गई होगी।

पिता की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता ने अपनी शिकायत में कहा कि एक घंटे बाद पड़ोस में रहने वाला पवन कश्यप (33) बच्ची को घर के करीब छोड़कर भाग रहा था ,बच्ची की दादी ने यह देखकर पवन को आवाज लगाई किंतु वह नहीं रुका। पुलिस ने बताया कि बच्ची रो रही थी और उसने अपनी मां को आपबीती बताई।

आरोपी को पुलिस हिरासत में

सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया और आरोपी पवन कश्यप के खिलाफ मामला दर्ज किया। इस्लामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी पवन कश्यप को आज गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article