Mumbai: शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे, UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) ने शनिवार को अपने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे महाराष्ट्र में कभी भी मध्यावधि विधानसभा चुनाव (
सावंत का सरकार पर हमला
शिवसेना (यूबीटी) के मुख्य प्रवक्ता और सांसद अरविंद सावंत ने कहा, 'राज्य में एक असंवैधानिक सरकार है। जब भी सुप्रीम कोर्ट का फैसला आता है, तो आप जानते हैं कि इस सरकार का भाग्य क्या होगा।' उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य के लिए 2 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा कर रहे हैं और यह मध्यावधि चुनाव कार्ड है। हालांकि राज्य विधानसभा का कार्यकाल अक्टूबर 2024 तक है। सावंत ने कहा, 'जिस तरह हिमाचल प्रदेश और गुजरात में मतदाताओं को पैकेज और घोषणाओं से लुभाया जा रहा है, उसी तरह प्रधानमंत्री की इस घोषणा से संकेत मिलता है कि महाराष्ट्र में चुनाव होंगे।'
हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जिन परियोजनाओं के बारे में बात कर रहे थे, उनके ब्योरे के बारे में कोई स्पष्टता नहीं थी। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस की सरकार पिछले कुछ हफ्तों में उस समय निशाने पर आ गई थी जब महाराष्ट्र से कुछ बड़ी परियोजनाएं गुजरात चले गईं। इनमें 1.54 लाख करोड़ रुपये की वेदांता-फॉक्सकॉन की सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना और 22,000 करोड़ रुपये की टाटा-एयरबस सी-295 सैन्य परिवहन विमान परियोजना के अलावा बल्क ड्रग्स प्रोजेक्ट जो अन्य राज्यों में गए हैं वो शामिल है। इसे लेकर विपक्षी महा विकास अघाड़ी लगातार सरकार पर निशाना साध रही है।
2024 में समाप्त होगा कार्यकाल
हालांकि, भाजपा के वरिष्ठ नेता और एमएलसी प्रवीण दारेकर ने ठाकरे की इस दलील का उपहास उड़ाते हुए कहा कि जब से (30 जून) सरकार सत्ता में आई है, शिंदे-फडणवीस सरकार बहुत अच्छा कर रही है और बहुत सारे जन-उन्मुख निर्णय ले रही है। महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 2024 में समाप्त होने वाला है। शिवसेना का ठाकरे धड़ा मांग कर रहा है कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में बगावत करने वाले पार्टी के विधायक इस्तीफा दें और नए सिरे से मतदाताओं का सामना करें।
