देश

राम जन्मभूमि को बम से उड़ा देंगे- अयोध्या के शख्स के पास आया फोन, अलर्ट पर पुलिस; जांच शुरू

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 2, 2023, 09:17 PM IST

राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की धमकी मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि एक युवक के मोबाइल पर एक अज्ञात कॉल आया था, जिसने राम जन्मभूमि को उड़ाने की धमकी दी थी। युवक ने तुरंत इसकी सूचना राम जन्मभूमि थाने को दी।

Image

राम जन्म भूमि को मिली बम से उड़ाने की धमकी

Photo : BCCL

अयोध्या (Ayodhya) में राम जन्मभूमि (Ram Janmabhoomi) को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद से अयोध्या में पुलिस अलर्ट पर हो गई है और फोन करने वाले की तलाश में जुटी है। इस संबंध में एक मामला भी दर्ज किया गया है।

युवक को आया कॉल

मिली जानकारी के अनुसार राम जन्मभूमि इलाके में रहने वाले एक युवक के पास धमकी भरा फोन आया था। जिसके बाद युवक थाने पहुंचा और धमकी की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई।

10 बजे तक का समय

युवक ने पुलिस को बताया कि फोन करने वाले शख्स ने उसे कहा कि सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि को बम से उड़ा दिया जाएगा। इतनी बात कह कर शख्स ने फोन काट दिया।

पुलिस ने क्या कहा

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में राम जन्मभूमि थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया है। सिंह ने बताया कि एक युवक मनोज कुमार जो रामलला सदन में रहता है, को गुरुवार सुबह करीब 5 बजे उसके मोबाइल फोन पर धमकी भरा फोन आया।फोन करने वाले ने उसे बताया कि वह दिल्ली से है और सुबह 10 बजे तक राम जन्मभूमि को वो उड़ा देगा।

सुरक्षा कड़ी

धमकी भरे कॉल के बाद पूरे राम जन्मभूमि क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि जिस नंबर से धमकी भरा कॉल किया गया था, उसका पता लगाने की कोशिश की जा रही है। फोन करने वाले की तलाश में कई टीमें जुटी हुई हैं।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article