Aero India Show News: 'एयरो इंडिया' की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 109 विदेशियों समेत 807 प्रदर्शकों ने येलहंका में वायुसेना स्टेशन पर आयोजित होने वाले 'एयरो इंडिया शो' में भाग लेने की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शो का उद्घाटन करेंगे। शो के दौरान कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे।
'एयरो इंडिया शो' में एक भारतीय मंडप होगा, जो इस क्षेत्र में भारत के विकास को प्रदर्शित करेगा। भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस भारतीय मंडप में आकर्षण का केंद्र होगा। शो के दौरान हवाई करतबों के अलावा बैठकें और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।
Aero India Show के बारे में अहम तथ्य-
एयरो इंडिया का एरिया: 35 हजार स्क्वयार मीटर
कुल भागीदारी: 809 कंपनियां
कितने देश हिस्सा ले रहे हैं: 98
फ्लाईंग पास्ट कुल एयरक्राफ्ट: 67 (फाइटर एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्टर)
स्टेटिक डिस्पिले: 36 एयरक्राफ्ट
29 देशों के वायुसेना प्रमुख भी करेंगे शिरकत
आत्मनिर्भर भारत के तहत एयरोस्पेस इंडस्ट्री में साल 2025 तक 175000 करोड रुपये का टर्नओवर का लक्ष्य
फ़ोकस को-डेवलपमेंट को- प्रोडक्शन पर
साल 2025 तक 35000 करोड रुपये एक्पोर्ट और सर्विस का लक्ष्य
