देश

HAL के नाम पर हमारी सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए- कर्नाटक में कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कारखाने का किया उद्घाटन

  • Produced by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Feb 6, 2023, 08:51 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कर्नाटक के तुमकुरु में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री का उद्घाटन किया। उन्होंने एक लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर का भी अनावरण किया, जिसे नवीनतम हेलीकॉप्टर कारखाने में बनाया गया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया।

कर्नाटक में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की हेलीकॉप्टर फैक्ट्री के उद्घाटन के समय पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस इस मामले को लेकर झूठे आरोप लगाती रही है।

कांग्रेस को घेरा

पीएम मोदी ने उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा- "यही HAL है जिसे बहाना बनाकर हमारी सरकार पर झूठे आरोप लगाए गए। लोगों को भड़काने की साजिशें रची गईं, लेकिन झूठ कितना ही बड़ा क्यों ना हो, सच के आगे हारता ही है। आज HAL की ये हेलीकॉप्टर फैक्ट्री, बढ़ती ताकत, झूठे आरोप लगाने वालों का पर्दाफाश कर रही है।"

गिनाई उपलब्धियां

आगे पीएम मोदी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि 2014 से पहले, 15 वर्षों में जितना निवेश एयरोस्पेस सेक्टर में हुआ उसका 5 गुना बीते 8-9 वर्षों में किया जा चुका है। आज हम अपनी सेना को मेड इन इंडिया हथियार तो दे ही रहे हैं बल्कि हमारा डिफेंस एक्सपोर्ट भी 2014 की तुलना में ज्यादा हो गया है।

कर्नाटक की तारीफ

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कर्नाटक हमेशा से तकनीक में आगे रहा है। राज्य में ड्रोन और तेजस विमानों का निर्माण पहले से ही हो रहा है। हम धीरे-धीरे आत्म निर्भर हो रहे हैं क्योंकि असॉल्ट राइफलें, एयरक्राफ्ट कैरियर और फाइटर जेट भारत द्वारा निर्मित किए जा रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article