देश

चीन के नक्शे में अरुणाचल, अक्साई-चिन को राहुल ने बताया गंभीर मामला, PM से बयान की मांग की

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 30, 2023, 10:23 AM IST

Rahul Gandhi On China : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह लद्दाख में भारतीय भूभाग पर चीन के कब्जे के अपने दावे पर कायम हैं। राहुल ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई-चिन को चीन द्वारा अपने नए नक्शे में शामिल किए जाने को गंभीर मामला बताते हुए इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने के लिए कहा है।

Image

दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते राहुल गांधी।

Photo : ANI

Rahul Gandhi On China : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि वह लद्दाख में भारतीय भूभाग पर चीन के कब्जे के अपने दावे पर कायम हैं। राहुल ने अरुणाचल प्रदेश और अक्साई-चिन को चीन द्वारा अपने नए नक्शे में शामिल किए जाने को गंभीर मामला बताते हुए इस मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बयान देने के लिए कहा है। विपक्ष की दो दिनों की बैठक गुरुवार से मुंबई में शुरू हो रही है।

एयरपोर्ट पर राहुल ने मीडिया से की बात

दिल्ली एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि यह बात वह कई वर्षों से कहते आ रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं अभी लद्दाख से लौटा हूं लेकिन पीएम का कहना है कि लद्दाख की एक इंच जमीन पर अतिक्रमण नहीं हुआ है...यह दावा पूरी तरह से झूठा है।' कांग्रेस नेता ने कहा कि लद्दाख के लोग जाते हैं कि चीन भारतीय हिस्से में दाखिल हुआ है।

चीन ने 28 अगस्त को जारी किया नक्शा

चीन ने साल 2023 के लिए उसने अपने देश का 'आधिकारिक नक्शा' जारी किया। इस नए मैप में अरुणाचल प्रदेश और अक्साइ-चिन को शामिल करते हुए उन्हें अपना हिस्सा बताया है। चीन की तरफ से यह नया नक्शा 28 अगस्त को जारी किया गया। अरुणाचल प्रदेश को चीन दक्षिण तिब्बत का हिस्सा बताया है।

जयशंकर ने कहा-मैप जारी करने का कोई मतलब नहीं

एक साक्षात्कार में विदेश मंत्री ने बीजिंग के बेतुके दावों को खारिज करते हुए कहा कि मानचित्र जारी करने का कोई मतलब नहीं है। जयशंकर की टिप्पणी चीन द्वारा सोमवार को अपने मानक मानचित्र का 2023 संस्करण जारी करने के बाद आई है, जिसमें अरुणाचल प्रदेश राज्य और अक्साई चिन क्षेत्र को उसके क्षेत्र के हिस्से के रूप में दिखाया गया है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article