देश

राहुल गांधी को फिर मिला 12 तुगलक लेन वाला बंगला, बोले- मेरा घर पूरा हिंदुस्तान

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 8, 2023, 05:25 PM IST

Rahul Gandhi Bungalow News: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दिल्ली के 12 तुगलक लेन वाला पुराना सरकारी बंगला आवंटित होने पर कहा कि उनका घर पूरा भारत है।

Image

राहुल गांधी को दिल्ली के 12 तुगलक लेन वाला पुराना सरकारी बंगला फिर से आवंटित

Rahul Gandhi Bungalow: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उनका पुराना सरकारी आवास फिर से आवंटित होने की खबरों पर मंगलवार को कहा कि उनका घर पूरा हिंदुस्तान है, पार्टी मुख्यालय में जब कांग्रेस की एक बैठक के लिए राहुल गांधी पहुंचे, तो संवादाताओं ने उनसे उनके पुराने आवास '12 तुगलक लेन' के फिर से आवंटित किये जाने के बारे में सवाल किया।

राहुल गांधी ने संवाददाताओं से कहा, 'मेरा घर पूरा हिंदुस्तान है।' कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 'मोदी उपनाम' वाली टिप्पणी से संबंधित मानहानि के मामले में उच्चतम न्यायालय से राहत मिलने के तीन दिन बाद सोमवार को उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल कर दी गई थी।

उच्चतम न्यायालय ने 'मोदी उपनाम' को लेकर 2019 में की गई टिप्पणी के संबंध में राहुल गांधी के खिलाफ दायर आपराधिक मानहानि मामले में उनकी दोषसिद्धि पर चार अगस्त को रोक लगा दी थी, जिसके बाद उनकी लोकसभा सदस्यता बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया था।

राहुल गांधी खाली कर दिया था ये बंगला

राहुल गांधी ने 22 अप्रैल 2023 को दिल्ली के 12 तुगलक लेने वाला बंगला 19 साल बाद खाली किया था, उन्होंने इस दौरान कहा था कि सच्चाई की जो भी कीमत वो चुकाएंगे, इसके लिए हमेशा वो तैयार हैं, उन्होंने कहा कि जनता ने मुझे घर दिया था, लेकिन छीन लिया गया, कोई बात नहीं...

जान लें क्या था मामला

गौर हो कि राहुल गांधी ने अप्रैल 2019 में बेंगलुरु के कोलार में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान मोदी सरनेम को लेकर एक बयान दिया था। इसके खिलाफ भाजपा विधायक पूर्णेश मोदी ने मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कोर्ट में केस चला और फैसला 23 मार्च 2023 को आया था और मानहानि केस में राहुल को दो साल की सजा मिली जिसके चलते उनकी सांसदी चली गई थी।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article