Aaj Ka Panchang 14 December 2024: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:53 am से 12:35 pm तक रहेगा। आज के दिन रोहिणी नक्षत्र रहेगा। राहुकाल का समय प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तक रहेगा। आज परम पवित्र शुभ मार्गशीर्ष माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि दिवस शनिवार है। आज प्रदोष का पावन पारण करें। आज भगवान शंकर जी की उपासना तिथि होती है। आज रूद्राभिषेक का बहुत महत्व है। शनिवार व्रत भी आज ही है। शिव पालनकर्ता व कल्याणकारी हैं,उनकी उपासना करें। भगवान शिव के नाम का मानसिक जप करें। मार्गशीर्ष माह में भगवान शिव की सगुण व निर्गुण दोनों उपासना अवश्य करें। शनिवार का उपवास भी बहुत ही पुण्यदायी है। आज भोलेनाथ व हनुमान जी की विधिवत उपासना होती है। हनुमान जी के 12 नाम का जप करें। पीपल को जल दें। शनिवार व्रत रखने से धन आगमन व शुभता का आगमन होता है,पुण्य की प्राप्ति होती है । आज तिल के दान करने से मनोवांछित फल मिलते हैं। यह उपवास फलाहारी होता है। शनि के बीज मंत्र का जप समृद्धि देगा। इस मार्गशीर्ष माह में भगवान कृष्ण के नाम का जप व संकीर्तन करने से पाप नष्ट होते हैं व आपका प्रगति मार्ग प्रशस्त होता है तथा भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है। प्रातःकाल विष्णु मंदिर में श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शनि श्री कृष्ण भक्त हैं। कृष्ण उपासना से व कृष्ण नाम संकीर्तन से शनि शुभ प्रभाव देते हैं। आइए जानें पूरा पंचांग।
Aaj Ka Panchang 14 December 2024 (आज का पंचांग 14 दिसंबर 2024)
संवत-पिङ्गला विक्रम संवत 2081माह-मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष,पर्व -चतुर्दशी 04:59 pm तक फिर पूर्णिमा
तिथि- चतुर्दशी 04:59 pm तक फिर पूर्णिमा
दिवस -शुक्रवार
सूर्योदय-07:06am
सूर्यास्त-05:25pm
नक्षत्र-रोहिणी
चन्द्र राशि -वृष,स्वामी ग्रह-शुक्रवार
सूर्य राशि-वृश्चिक,स्वामी=मङ्गल
करण-वणिज 04:59pm तक फिर विष्टि
योग-सिद्ध 08:27am तक फिर साध्य
शुभ मुहूर्त
1अभिजीत-11:53 am से 12:35 pm तक2विजय मुहूर्त-02:24pm से 03:26pm तक
3गोधुली मुहूर्त-06:20pm से 07:28pm तक
4 ब्रम्ह मुहूर्त-4:08m से 05:09am तक
5अमृत काल-06:06am से 07:43am तक
6निशीथ काल मुहूर्त-रात्रि 11:42से 12:23तक रात
संध्या पूजन-06:25 pm से 07:05pm तक
दिशा शूल-पूर्व दिशा। इस दिशा में यात्रा से बचें। दिशाशूल के दिन उस दिशा की यात्रा करने से बचते हैं,यदि आवश्यक है तो एक दिन पहले प्रस्थान निकालकर फिर उसको लेकर यात्रा करें।
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल-प्रातःकाल 09 बजे से 10:30 बजे तकक्या न करें-शनि न्याय के कारक देव हैं।किसी के साथ अन्याय मत करें।
