देश

पीएम मोदी ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया, अगर दोस्त नहीं है तो जांच की बात कह देते, अडानी मामले में बोले राहुल गांधी

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Feb 8, 2023, 06:54 PM IST

लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने कहा कि अडानी मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेरे सवालों का जवाब नहीं दिया, जांच की बात नहीं की।

Image

कांग्रेस नेता राहुल गांधी

Photo : Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया। करीब डेढ़ घंटे के अपने स्पीच पीएम मोदी ने विपक्ष की तीखी आलोचना की और अपने कार्यकाल के 9 साल में किए कामों के बारे में बताया। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मीडिया से कहा कि मैं प्रधानमंत्री के भाषण से संतुष्ट नहीं हूं। जांच को लेकर कोई बात नहीं हुई। अगर गौतम अडानी दोस्त नहीं हैं तो पीएम कहना चाहिए था कि जांच होगी। राहुल गांधी ने कहा कि यह स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री मोदी गौतम अडानी का बचाव कर रहे हैं। यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है, प्रधानमंत्री को जांच का आदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर मित्र नहीं हैं तो वो कह देते ठीक है जांच करा देते हैं। जांच की बात नहीं हुई। डिफेंस, सेल कंपनी, बेनामी पैसा आ रहा है। उसके बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। इससे स्पष्ट है पीएम उसकी रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा का मामला है। प्रधानमंत्री कह देना चाहिए। हम इसकी जांच कराएंगे।

राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कोई कठिन सवाल नहीं पूछा। मैंने ये पूछा आप उनके साथ कितनी बार गए हैं। कितनी बार मिले हैं। सिंपल सा सवाल थे लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया। राहुल गांधी ने कहा कि शेल कंपनियां और बेनामी संपत्तियां राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा विषय हैं। भारत के बुनियादी ढांचे से जुड़ा विषय हैं। ये बहुत बड़ा घपला है। इस बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं कहा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अडानी बचाव कर रहे हैं। मैं समझता हूं। इसका कारण है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि दुनिया में कोरोना महामारी सहित अनेक संकटपूर्ण हालात के बीच देश को जिस तरह से संभाला गया, उससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है और पूरे विश्व में भारत को लेकर सकारात्मकता, आशा और भरोसा है। उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंह author

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल ... और देखें

End of Article