
Parliament PM Modi Speech Updates: किसने अपनी मां का दूध पिया है, फैसला लाल चौक पर होगा, PM मोदी ने याद दिलाई घटना
Parliament PM Modi Speech Today Updates in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर हुई चर्चा का जवाब दिया। करीब डेढ़ घंटे के अपने अभिभाषण में पीएम मोदी ने विपक्ष को उसके रवैये को लेकर तीखी आलोचना की। पीएम ने कहा कि विपक्ष के लोगों में निराशा है। उन्हें अपने तौर-तरीके बदलकर आत्मचिंतन करना होगा। प्रधानमंत्री ने यूपीए के 10 साल की तुलना करते हुए कहा कि ये पूरा दशक नाकामियों एवं भ्रष्टाचार से युक्त रहा। विपक्ष के झूठे आरोप उनके 'कवच' को भेद नहीं सकते क्योंकि उनके पास करोड़ों भारतीयों के विश्वास का कवच है। अडानी ग्रुप पर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद संसद के बजट सत्र में विपक्ष सरकार पर हमलावर है। विपक्ष हिंडनबर्ग की रिपोर्ट की जांच संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से कराने की मांग पर अड़ा है।