देश

MP में 'पूजे जाएंगे' UP के मुख्यमंत्री! MBA पास युवा संत का संकल्प- बनवाऊंगा योगी आदित्यनाथ का मंदिर

  • Agency by: टाइम्स नाउ डिजिटल
  • Updated Sep 27, 2022, 01:57 PM IST

सत्यनाथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से प्रभावित होकर वैराग्य धारण कर चुके हैं। वह इस मंदिर में बुलडोजर मॉडल, माफियाओं पर कार्रवाई जैसे कामों की जानकारी के शिलालेख भी लगवाए जाएंगे। एक साल में यह मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। साल 2024 की दीपावली को योगी आदित्यनाथ को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

Image

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ।

Photo : IANS

मध्य प्रदेश के जिला निवाड़ी में जल्दी ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंदिर बनेगा। यह घोषणा सत्येंद्र चतुर्वेदी से वैराग्य धारण करने वाले स्वामी सत्यनाथ ने की है। यूपी के सीएम योगी की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एक युवा संत अब आदित्यनाथ का मंदिर बनवाएंगे।

सत्यनाथ ने बताया योगी के मंदिर का निर्माण करीब 20 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई का बनेगा। इसमें स्थापित होने वाली प्रतिमा बनाने वाले कारीगर जयपुर से बुलवाए जाएंगे. टेहरका के सत्यनाथ आश्रम में बनने वाले योगी आदित्यनाथ मंदिर में यूपी के सीएम योगी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कामों को पत्थरों पर लिखा जाएगा।

बुलडोजर मॉडल, माफियाओं पर कार्रवाई जैसे कामों की जानकारी के शिलालेख भी लगवाए जाएंगे। एक साल में यह मंदिर निर्माण का काम पूरा हो जाएगा। साल 2024 की दीपावली को योगी आदित्यनाथ को इसके लोकार्पण के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

टेहरका के रहने वाले स्वामी सत्यनाथ का कहना है कि वह अपने दोस्तों के साथ गोरखपुर मेले में जाया करते थे, जहां वे योगी आदित्यनाथ से इतने प्रभावित हुए. इसके बाद उन्होंने फरवरी 2016 में वैराग्य धारण कर लिया और योगी आदित्यनाथ की तरह जिन्दगी गुजारने का फैसला कर लिया।

चतुर्वेदी के वैराग्य धारण करने के बाद उनका नाम हिन्दू सत्यनाथ हो गया। सत्येंद्र ने भोपाल के एलएनसीटी से एमबीए किया है। उन्होंने योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने तक चप्पल न पहनने का संकल्प लिया था। वैसे, यह पहला मौका नहीं जब सीएम योगी का मंदिर बनने से जुड़ा मसला सामने आया हो।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article