लखनऊ

यूपी में मवेशियों के शव को ट्रैक्टर से घसीटने पर कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज; जांच शुरू

यूपी के पीलीभीत में मवेशियों के शव ट्रैक्टर से घसीटने मामले में कार्रवाई की गई है। दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें एक प्रधान का पुत्र भी शामिल है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में गोवंशीय पशुओं के शवों को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर उन्हें कथित रूप से खींचते हुए ले जाने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने ग्राम प्रधान के बेटे सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि हिंदू महासभा के नेताओं की लिखित शिकायत पर यह कार्रवाई की गयी।

वीडियो वायरल होने पर कार्रवाई

गजरौला थाना के प्रभारी निरीक्षक जगदीप मलिक ने बताया कि इस मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक मनोज कुमार यादव को सौंप दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने बताया कि गोवंशीय पशुओं के शवों को सम्मानजनक तरीके से दफनाया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

आरोपियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हिंदू महासभा संगठन के पदाधिकारियों के मुताबिक, वायरल वीडियो देवीपुरा गोशाला से जुड़ा है, जिसमें देवीपुरा गोशाला के संचालक जमुना प्रसाद और ग्राम प्रधान छोटे लाल के बेटे शेर सिंह दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में चार गोवंशीय पशुओं को रस्सी से बांधकर ट्रैक्टर से कथित तौर पर खींचकर ले जाते हुए देखा जा सकता है।

इनपुटः भाषा

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article