देश

ड्यूटी के बीच ये कर्मी न यूज कर पाएंगे स्मार्टफोन, इस्तेमाल पर लगा बैन: कहा- होती थी वक्त की बर्बादी

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 01:14 PM IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह संभवत: किसी भी सरकारी संगठन में अपनी तरह का पहला आदेश है। एक अक्टूबर, 2022 से सभी कर्मचारियों को ऑफिस में एंट्री करते समय अपने मोबाइल फोन्स जमा करने होंगे, जो काम खत्म होने पर उन्हें वापस दिए जाएंगे। हालांकि, संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

Photo : BCCL

स्मार्ट फोन समय के साथ सहूलियत देते हुए बहुत हद तक हमारी और आपकी लाइफ लाइन बनते जा रहे हैं, पर इसका खामियाजा यह होता है कि यह समय भी बहुत खा जाते हैं। यही वजह है कि आंध्र प्रदेश केंद्रीय बिजली वितरण निगम लिमिटेड (सीपीडीसीएल) के सभी कर्मचारी अब ड्यूटी के बीच स्मार्टफोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। वहां काम के दौरान फोन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई है। कहा गया है कि स्मार्टफोन के यूज की वजह से कर्मचारी समय की बर्बादी करते थे।

समझा जा सकता है कि सरकारी विभाग सीपीडीसीएल ने यह कदम दफ्तर में ‘‘व्यवधान रहित’’ माहौल बनाने के मकसद से उठाया है। यह फैसला सभी कर्मचारियों पर एक अक्टूबर, 2022 से अमल में आ जाएगा। सीपीडीसीएल की ओर से बयान में कहा गया कि कम्युनिकेशन के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट असल में शोर पैदा करने का जरिया बन गए हैं, क्योंकि ‘‘अपने काम के घंटे के दौरान कर्मचारी अपने मोबाइल फोन पर समय बर्बाद कर रहे हैं, जिससे ऑफिस के रोजमर्रा के काम में दिक्कतें आ रही हैं।’’

सीपीडीसीएल ने आगे बताया कि इसलिए सीपीडीसीएल की अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक जे पद्म रेड्डी ने कार्यालय में कार्य अवधि के दौरान कर्मचारियों की ओर से मोबाइल फोन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का आदेश जारी किया। हालांकि, संगठन के वरिष्ठ अधिकारियों को प्रतिबंध से छूट दी गई है।

इस बीच, समाचार एजेंसियों को आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि यह संभवत: किसी भी सरकारी संगठन में अपनी तरह का पहला आदेश है। एक अक्टूबर से सीपीडीसीएल के सभी कार्यालयों में कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटरों, रिकॉर्ड सहायकों, टाइपिस्टों, कनिष्ठ एवं वरिष्ठ सहायकों तथा ‘आउटसोर्स’ कर्मचारियों को कार्यस्थल में प्रवेश करते समय अपने मोबाइल फोन जमा करने होंगे।

सीएमडी ने अपने आदेश में कहा, ‘‘किसी भी कर्मचारी को कार्य के दौरान किसी से फोन पर बात करने या संदेश भेजने की अनुमति नहीं होगी। वे सिर्फ भोजन अवकाश और चाय अवकाश के दौरान फोन का इस्तेमाल कर सकते हैं।’’ आपात स्थिति में कर्मचारियों को अपने उच्च अधिकारियों को मोबाइल फोन पर सूचित करना होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article