देश

खून से ही नहीं अब आवाज से भी पता चल जाएगी बीमारी! आ रही है नई तकनीक

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 12:34 AM IST

आवाज का इस्तेमाल आज की तारीख में सिर्फ बहरेपन की जांच के लिए किया जाता है, लेकिन तकनीक के युग में अब पता चला है कि खून के सैंपल के अलावा आवाज के सैंपल से भी बीमारी का पता लगाया जा सकेगा। इसके लिए रिसर्च जारी है, जिसका रिजल्ट जल्द ही आने की उम्मीद है।

Image

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (फोटो- @pixabay)

विश्व भर में आज की तारीख में ज्यादातर बीमारियों का पता खून के टेस्ट से चलता है। इसके अलावा यूरिन टेस्ट, सीटी स्कैन, एक्स-रे, एमआरई, कफ जैसी कई जांचें हैं, जिसके जरिए अलग-अलग तरह की बीमारियों का पता लगाया जाता है। अब खबर है कि आवाज के सैंपल से बीमारियों का पता लगाया जा सकेगा। वैज्ञानिक इसके लिए रिसर्च में जुटे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जा रही है। वैज्ञानिक इस बात का एक डाटा तैयार कर रहे हैं कि किस बीमारी के समय रोगी की आवाज कैसी हो जाती है, उसी के आधार पर यह डाटा तैयार हो रहा है।

कहा जा रहा है कि टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल से अब खून के साथ-साथ आवाज के सैंपल से भी बीमारियों का पता चल पाएगा। इस टेक्नोलॉजी से साधारण बीमारी से लेकर कैंसर से तक की बीमारी का पता लगाया जा सकेगा, जिससे डॉक्टरों को इलाज करने में भी फायदा होगा।

आवाज के सैंपल आने के बाद से टेस्ट में भी आसानी हो जाएगी। इसके कारण रिपोर्ट भी आसानी से और कम समय में मिल सकेगी। अभी के समय में ब्लड सैंपल की रिपोर्ट आम तौर पर आने में 24 घंटे लगते हैं, लेकिन आवाज की सैंपल से यह समय कम हो जाएगा। साथ ही इसका सैंपल लेना भी आसान होगा। हालांकि अभी इसकी टेस्टिंग की हो रही है। बताया जा रहा है कि अगले कुछ साल में यह तकनीक आम लोगों के लिए भी आ जाएगी। जिससे मेडिकल के क्षेत्र में इलाज के दौरान काफी मदद मिलेगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article