दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी (आप) पहली लिस्ट निकाल चुकी है। जारी की गई इस सूची में 134 उम्मीदवारों के नाम हैं, जिनमें 60 अधिक औरतों को मौका दिया गया है। आप की सियासी मसलों की कमेटी की शुक्रवार (11 नवंबर, 2022) को लंबी बैठक के बाद उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई।
आप के बयान के अनुसार, 90 फीसदी टिकट जमीनी स्तर पर काम करने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं को दिए गए। एमसीडी चुनाव लड़ने के लिए टिकट की खातिर 20,000 से अधिक कार्यकर्ताओं ने आवेदन किया था।
वैसे, इससे पहले दिन में पार्टी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की वहीं इसके राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने चुनावों के लिए पार्टी की 10 गारंटी भी जारी कीं। इन गारंटी में तीन ‘लैंडफिल’ स्थानों को साफ करना, भ्रष्टाचार मुक्त एमसीडी शामिल हैं।
दिल्ली नगर निगम में 250 वार्ड हैं। एमसीडी चुनाव के लिए चार दिसंबर को मतदान कराए जाएंगे और मतों की गिनती सात दिसंबर को होगी। यहां देखें, पूरी सूचीः

AAP List 1

AAP List 2

AAP List 3

AAP List 4

AAP List 5
