दिल्ली

2022 में एमसीडी में किसका राज, AAP ने की 10 गारंटी की घोषणा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 11, 2022, 12:26 PM IST

2022 में दिल्ली नगर पर किसका कब्जा होगा इसके लिए बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अलग अलग दावे कर रहे हैं। इन सबके बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने 10 गारंटी की घोषणा की है।

Image

अरविंद केजरीवाल, संयोजक, आम आदमी पार्टी

एमसीडी चुनाव(mcd elections 2022) के लिए बिगुल बज चुका है और राजनीतिक दल एक दूसरे पर तोहमत लगा रहे हैं। बीजेपी के संकल्प पत्र के बाद आम आदमी पार्टी ने एमसीडी पर फतह करने के लिए 10 गारंटी की घोषणा की। खुद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल(arvind kejriwal) 10 गारंटी के बारे में बता रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारी सबसे बड़ी यूएसपी यही है कि हम जो कहते हैं वो करते हैं। हमारे वादे टूटने के लिए नहीं बने हैं। इसके साथ ही बीजेपी पर सिलसिलेवार तंज कसा। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने हर घर राशन योजना बंद कराई, योगा क्लास बंद कराया, कूड़े को लेकर वादे से पलट गई।हमारी गारंटी कभी टूटती नहीं।दूसरी पार्टी की नीयत साफ नहींकेंद्र ने पांच साल में एक भी पैसा नहीं दिया। हम जो कहते हैं वो करते हैं।।केंद्र सरकार राज्य से ही पैसे मांग रही है।बीजेपी ने कूड़े के पहाड़ हटाने का वादा किया था फिर वही वादा कर रही है।

आम आदमी पार्टी की 10 गारंटी

  • कूड़े के पहाड़ ख़त्म,साफ़ Delhi वसूली बंद
  • वसूली बंद
  • पार्किंग की समस्या खत्म
  • आवारा जानवरों का समाधान
  • बेहतर सड़के और गलियां
  • शिक्षा- स्वास्थ्य
  • सुंदर पार्क
  • समय पर वेतन
  • व्यापारियों को समस्याओं से मुक्ति
  • वेंडिंग जोन
आप की 10 गारंटी

आप की 10 गारंटी

पांच दिसंबर को चुनाव

बता दें कि 2022 में चार दिसंबर को एमसीडी की सभी 270 सीटों पर मतदान होना है और नतीजों को सात दिसंबर को घोषित किया जाएगा। 2017 में बीजेपी 181, आप 48 सीटों पर विजय हासिल करने में कामयाब हुई थी। बीजेपी का कहना है कि जब से दिल्ली में आप की सरकार आई उसके बाद निगमों के पास फंड का अभाव हो गया। फंड की लेटलतीफी के बावजूद भी सीमित संसाधनों में हमने बेहतर करने की कोशिश की। दिल्ली की जनता समझती है कि उन्हें किस तरह से परेशानी का सामना करना पड़ा। जहां तक आप के दावों का सवाल है वो महज दावे ही हैं। हकीकत से किसी तरह का वास्ता नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। शहर (Delhi News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

ललित राय
ललित रायauthor

खबरों को सटीक, तार्किक और विश्लेषण के अंदाज में पेश करना पेशा है। पिछले 10 वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'