देश

Asia Cup में भारत की जीत पर सियासी दलों की बधाई, यहां भी दिखा INDIA vs Bharat

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Sep 17, 2023, 09:08 PM IST

एशिया कप में भारतीय टीम की शानदार जीत के बाद बाद सारे देश में खुशी का माहौल है और उन्हें सभी से बधाइयां मिल रही हैं वहीं सियासी दल भी बधाई दे रहे हैं।

Image

सियासी दल भी Asia Cup में जीत पर टीम इंडिया बधाई दे रहे हैं

Photo : BCCL

भारतीय टीम ने एशिया कप फाइनल मुकाबले में श्रीलंका को बुरी तरह से रौंदकर इतिहास रच दिया है, भारत की इस जीत से देशभर में जश्न का माहौल है और लोग अपने-अपने तरीके से खुशियां मना रहे हैं, वहीं देश के नेताओं ने भी टीम इंडिया को इस जीत के लिए सराहा और ट्वीट कर बधाई दी है।

गौर हो कि कोलंबो में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार एशिया कप जीत लिया है। जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 51 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया।

जीत के लिए टीम इंडिया के सामने 51 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने केवल 6.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। शुभमन गिल ने 19 गेंद पर 27 रन जबकि ईशान किशन ने 18 गेंद में 23 रन की पारी खेली।

कुछ नेता 'भारत' को जीत की बधाई देते दिखे तो वहीं कुछ नेताओं ने टीम को बधाई देने के लिए इंडिया (INDIA) शब्द को चुना, गौर हो कि INDIA vs Bharat को लेकर देश में बहस छिड़ी हुई है।

देखिए बानगी कि कैसे नेताओं ने भारतीय टीम को दी बधाई-

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया है। सिराज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को शुरुआती पांच ओवरों में भी बिखेर दिया और देखते-देखते श्रीलंकाई टीम 50 रन पर सिमट गई।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article