क्रिकेट

Mohammed Siraj: एशिया कप में मोहम्मद सिराज का कहर, 1 ओवर में 4 विकेट, रिकॉर्डतोड़ 'छक्का' लगाया

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Sep 17, 2023, 05:48 PM IST

Mohammed Siraj, Asia Cup 2023 Final, IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल में मोहम्मद सिराज ने रिकॉर्डतोड़ गेंदबाजी से सबका दिल जीत लिया है। सिराज ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को शुरुआती पांच ओवरों में भी बिखेर दिया और देखते-देखते श्रीलंकाई टीम 50 रन पर सिमट गई।

Image

मोहम्मद सिराज (AP)

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम श्रीलंका एशिया कप 2023 फाइनल
  • मोहम्मद सिराज ने बरपाया कहर
  • छह विकेट लेकर बनाया नया रिकॉर्ड

Mohammed Siraj against Sri Lanka in Asia Cup 2023 Final: टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच एशिया कप 2023 के फाइनल मुकाबले में कोलंबो के मैदान पर वो हुआ जो शायद विश्व कप 2023 से पहले हर फैन देखना चाह रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा दबदबा दिखाया कि मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम अपनी ही पिच पर 15.2 ओवर में 50 रन पर सिमट गई। इसमें सबसे बड़ा और खास योगदान रहा भारतीय पेसर मोहम्मद सिराज का।

मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और उनका ये फैसला पूरा तरह से गलत साबित हुआ। इस फैसले को गलत साबित किया मोहम्मद सिराज ने। सबसे पहले पारी के पहले ओवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने कुसल परेरा को आउट करके पहला विकेट लिया और उसके बाद शुरू हुआ मोहम्मद सिराज का खेल।

1 ओवर 4 विकेट का रिकॉर्ड

सिराज ने चौथे ओवर की पहली गेंद पर निसंका को आउट किया। तीसरी गेंद पर सदीरा को पवेलियन भेजा। ठीक अगली गेंद पर असलंका को आउट कर दिया। वो हैट्रिक ले सकते थे लेकिन पांचवीं गेंद पर विकेट नहीं आया। लेकिन अंतिम गेंद पर फिर सिराज गरजे और डि सिल्वा को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच आउट कराते हुए एक ओवर में 4 विकेट लेने का कमाल कर दिया। वो एक ओवर में 4 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए।

सिराज इसके बाद भी नहीं थमे

मोहम्मद सिराज इसके बाद भी रुके नहीं और उन्होंने दासुन शनाका और कुसल मेंडिस को आउट करके दो और विकेट झटक लिए। सिराज ने अपने इस शानदार स्पेल में 7 ओवर में कुल 21 रन देते हुए 6 विकेट लिए। इस दौरान एक मेडन ओवर भी फेंका।

एशिया कप में भारत के लिए बेस्ट

सिराज ने इसी के साथ एशिया कप में बेस्ट स्पेल का भारतीय रिकॉर्ड भी बना दिया। उनसे आगे सिर्फ श्रीलंका के अजंता मेंडिस हैं जिन्होंने एशिया कप 2008 में 13 रन देकर 6 विकेट लिए थे।

शिवम अवस्थी
शिवम अवस्थीauthor

शिवम् अवस्थी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में स्पोर्ट्स डेस्क के इंचार्ज हैं। इनको खेल पत्रकारिता में तकरीबन 17 सालों का अनुभव है। इनको क्रिकेट, फुटबॉल और टेनिस में खास रुचि है। उन्हें खेलना भी पसंद है और वो देहरादून में फुटबॉल व क्रिकेट इंटर डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में विजेता टीम के कप्तान भी रहे। पत्रकारिता में कदम रखने के कुछ समय बाद कॉमनवेल्थ गेम्स 2010 का संपूर्ण फील्ड कवरेज किया और कई ब्रेकिंग न्यूज दी। कई चर्चित भारतीय एथलीटों के इंटरव्यू लिए हैं। 2011 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप का ऑनफील्ड रहकर शहर-शहर घूमते हुए पूरा टीवी कवरेज किया। विश्व कप से पहले युवा विराट कोहली का इंटरव्यू किया। डिजिटल जैसे-जैसे आगे बढ़ा उन्हें ब्रेट ली, सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, जैसे तमाम धुरंधरों के साक्षात्कार किए और 16 वर्षीय ऋषभ पंत का पहला डिजिटल इंटरव्यू किया जिसे इंग्लिश और हिंदी वेबसाइट पर काफी रीडरशिप मिली। उन्होंने स्पोर्ट्स मल्टी पॉडकास्ट भी किया। आईपीएल के 18 सीजन से ऑनफील्ड जुड़े रहे। अब तक तकरीबन 6000 से ज्यादा एक्सक्लूसिव स्टोरीज लिख चुके हैं। साल 2025 में खेल जगत के तमाम बड़े रिकॉर्ड्स व आंकड़ों को ट्रैक किया है और उन पर आर्टिकल तैयार किए हैं।

और पढ़ें
End of Article