देश

21 तोपों की सलामी: 15 अगस्त को खत्म होगी गुलामी की एक और दास्तां, ब्रिटिश नहीं इस स्वदेशी तोप की सुनाई देगी गर्जना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 13, 2023, 01:15 PM IST

21 Gun Salute: राष्ट्रगान के 52 सैंकेड तक स्वदेशी 105 mm इंडियन फ़ील्ड गन 21 राउंड फ़ायर करेगी। पिछले साल आख़िरी बार ब्रिटिश पाउंडर गन ने लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान सलामी दी थी।

21 Gun Salute: 15 अगस्त यानी 76वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान इस बार एक और गुलामी के प्रतीक को अलविदा कह दिया जाएगा। इस बार जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे तो पहल बार 21 तोपों की सलामी स्वदेशी होगी। यानी यह सलामी स्वदेशी 105 mm इंडियन फ़ील्ड गन से दी जाएगी। इसस पहले पारंपरिक 25 पाउंडर ब्रिटिश तोपों का इस्तेमाल इसके लिए किया जाता था, लेकिन इस बार इसे अलविदा कह दिया जाएगा।

बता दें, राष्ट्रगान के 52 सैंकेड तक स्वदेशी 105 mm इंडियन फ़ील्ड गन 21 राउंड फ़ायर करेगी। पिछले साल आख़िरी बार ब्रिटिश पाउंडर गन ने लाल किले पर ध्वजारोहण के दौरान सलामी दी थी, जिसमें उसने 20 राउंड फ़ायर किए थे जबकि एक राउंड फ़ायर स्वदेशी 155 mm ATAGS ने किया था। इस साल एक भी फायर ब्रिटिश 25 पाउंडर गन से नहीं किया जाएगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article