देश

केजरीवाल बबूल तो राहुल गांधी खर पतवार...गुजरात में शिवराज ने AAP+CONG को घेरा, PM मोदी को बताया कल्प वृक्ष

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 19, 2022, 01:02 AM IST

शिवरात सिंह चौहान गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए कच्छ पहुंचे थे, जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर भी निशाना साधा और उन्हें मौनी बाबा तक कह दिया। साथ ही शिवराज सिंह चौहान ने AAP पर भी जमकर हमला बोला।

Image

गुजरात विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए उतरे शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो)

Photo : PTI

गुजरात चुनाव (Gujarat Election) के लिए प्रचार करने पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi) को खर पतवार तो मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहकर कटाक्ष किया।

गुजरात के मांडवी विधानसभा में आयोजित जनसभा को संंबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल बबूल के पेड़ हैं और राहुल गांधी खर पतवार। उन्होंने कहा- "नरेंद्र मोदी कल्प वृक्ष हैं। जो जरूरत है, वही मिलेगा और केजरीवाल बबूल का पेड़ हैं, केवल कांटे ही चुभेंगे। राहुल गांधी खर पतवार हैं, ये फसल ही खराब कर देंगे।"

आगे शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी को वीडी सावरकर को लेकर भी घेर लिया। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान महाराष्ट्र में सावरकर के माफीनामे को लेकर हमला बोल चुके हैं। इसी को लेकर शिवराज सिंह चौहान ने कहा- "कांग्रेस स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करती है। जब पार्टी शासन कर रही थी, तो इतिहास को इस तरह पढ़ाया जाता था कि कहा जाता था कि देश को इंदिरा गांधी और जवाहरलाल नेहरू की वजह से आजादी मिली थी। मानो कोई और नहीं था। कल राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया, जिन्होंने देश के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया। देश उन्हें माफ नहीं करेगा। उन्हें गाली देने की आदत हो गई है। पार्टी के नेता प्रतिदिन नरेंद्र भाई का अपमान करते हैं। उनका अपमान गुजरात का अपमान है।"

आगे पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा- "जब कांग्रेस (केंद्र में) सत्ता में थी तब भी मैं मुख्यमंत्री था। जब आप विदेश गए तो भारत के लिए कोई सम्मान नहीं था। वे सभी सोचते थे कि भारत एक भ्रष्ट देश है। प्रधानमंत्री कभी नहीं बोले। वह 'मौनी बाबा' थे। यह सब मां-बेटे की जोड़ी ने किया है।"

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article